फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PTM chief Manzoor Pashteen has still not been produced in court after being arrested on Monday

PAK में सुरक्षित नहीं राजनीतिक दल के प्रमुख!: गिरफ्तारी के बाद से लापता PTM चीफ पश्तीन, कोर्ट में पेशी तक नहीं

Thu, 07 Dec 2023 10:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 07 Dec 2023 10:51 AM IST
सार

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य मोहसिन दावर ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है कि पश्तीन को चार दिसंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से किसी भी अदालत में पेश नहीं किया गया है।

विज्ञापन
PTM chief Manzoor Pashteen has still not been produced in court after being arrested on Monday
PTM chief Manzoor Pashteen - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट (पीटीएम) के प्रमुख मंजूर पश्तीन को सोमवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद अभी भी अदालत में पेश नहीं किया गया है। ऐसे में आरोप लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने उन्हें गायब कर दिया है।

विज्ञापन


यह बहुत चिंताजनक
पाकिस्तान नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य मोहसिन दावर ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है कि पश्तीन को चार दिसंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से किसी भी अदालत में पेश नहीं किया गया है। उन्हें जबरन गायब कर दिया गया है। खुलेआम और बेशर्मी से कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने पश्तीन को तुरंत अदालत में पेश करने की मांग की।
विज्ञापन


आरोप-प्रत्यारोप
चमन के उपायुक्त राजा अतहर अब्बास ने सोमवार को बताया कि पीटीएम नेता को उनके वाहन से पुलिस की गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस बयान से करीब चार घंटे पहले पीटीएम ने आरोप लगाया था कि पश्तीन के वाहन पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) ने उस समय गोलीबारी की जब वह चमन से तुरबत जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से गायब
मंजूर पश्तीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर उनके गायब होने की जानकारी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि दो दिन बीत जाने के बावजूद मंजूर पश्तीन को अभी भी अदालत में पेश नहीं किया गया है। अगर एक पार्टी प्रमुख का अपहरण कर उन्हें कहीं गायब किया जा सकता है तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार किया जाएगा? पश्तीन का जबरन गायब होना सभी राजनीतिक लोगों के लिए सवालिया निशान है।


पुलिस पर गोलीबारी करने का आरोप
इस बीच, चमन के उपायुक्त अब्बास ने सोमवार को कहा कि मॉल रोड पर पश्तीन की कार से पुलिस पर गोलीबारी की गई। इसलिए पीटीएम नेता को गुधमो इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed