फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pti founder imran khan sister noreen niazi said asim munir is bigger force in pakistan

Pakistan: इमरान खान की बहन ने किया अदालत का रुख, भाई से मिलने के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Fri, 28 Nov 2025 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Nov 2025 03:33 PM IST
सार

इमरान खान की बहन ने कहा कि 'पाकिस्तान में तानाशाह पहले भी सत्ता में आए हैं, लेकिन उनका भी हश्र अच्छा नहीं हुआ तो इनका भी हश्र अच्छा नहीं होगा। कब तक ये लोग जुल्म करेंगे और लोगों को दबाएंगे?'

विज्ञापन
pti founder imran khan sister noreen niazi said asim munir is bigger force in pakistan
इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी - फोटो : एएनआई

विस्तार

इमरान खान की बहन अलीमा खान ने शुक्रवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) में अडियाला जेल सुपरिटेंडेंट और अन्य के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर की है। अलीमा का कहना है कि उन्हें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। अलीमा खान ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के दूसरे नेताओं की मौजूदगी में याचिका दायर की। याचिका में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के 24 मार्च के आदेश का जिक्र किया गया है, जिसमें कोर्ट ने 73 साल के अलीमा को हफ्ते में दो बार जेल में बंद इमरान खान से मिलने का शेड्यूल शुरू किया था।
विज्ञापन


याचिका में अदालत की अवमानना का आरोप
याचिका में अलीमा ने कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। याचिका में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें अडियाला जेल सुपरिटेंडेंट अब्दुल गफूर अंजुम, सद्दार बेरोनी पुलिस स्टेशन के SHO राजा ऐजाज अजीम, संघीय आंतरिक सचिव कैप्टन (रिटायर्ड) मुहम्मद खुर्रम आगा और पंजाब गृह विभाग के सचिव नूरुल अमीन शामिल हैं।
विज्ञापन


इमरान खान के परिवार का दावा है कि बीते कई हफ्तों से उन्हें इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर इमरान खान की बहनों ने लाहौर की अडियाला जेल के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया था, जहां इमरान खान बंद हैं। इसे लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई ने इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी से बात की। इस बातचीत में नूरीन ने कहा कि पाकिस्तान में आर्मी चीफ आसिम मुनीर ज्यादा बड़ी ताकत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश के लोगों को ही खुद उठकर अपना हक लेना होगा'
इमरान खान की रिहाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के सवाल पर नूरीन नियाजी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि देश के लोगों को खुद ही उठकर अपना हक लेना होगा। बाहर से तो कोई मदद नहीं करेगा। बाहर से ये जरूर हुआ था कि साइफर केस में फंसाकर इमरान खान की सरकार को गिराया गया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमारे सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया था।'


ये भी पढ़ें- US: व्हाइट हाउस के पास आतंकी हमले में घायल एक नेशनल गार्ड की मौत, ट्रंप ने बताया- दूसरे की हालत नाजुक

आसिम मुनीर को बताया तानाशाह
नूरीन नियाजी ने आगे कहा कि 'इस वक्त पाकिस्तान में आसिम मुनीर बड़ी ताकत हैं। शहबाज शरीफ तो हार चुके थे, लेकिन आसिम मुनीर की मदद से वे सत्ता में हैं।' उन्होंने विदेश में रह रहे पाकिस्तानी मूल के लोगों से अपील की कि वे इमरान खान और पाकिस्तान के मौजूदा हालात के खिलाफ लिखें और अपनी आवाज उठाएं कि किस तरह से पाकिस्तान में बदतर हालात हैं और किस तरह से लोगों पर जुल्म हो रहे हैं। इमरान खान की बहन ने कहा कि 'पाकिस्तान में तानाशाह पहले भी सत्ता में आए हैं, लेकिन उनका भी हश्र अच्छा नहीं हुआ तो इनका भी हश्र अच्छा नहीं होगा। कब तक ये लोग जुल्म करेंगे और लोगों को दबाएंगे?'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed