फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protests resumed in Iraq, 42 people killed in clashes

इराक में नए सिरे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, झड़प में 42 लोगों की मौत

Sat, 26 Oct 2019 09:33 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 26 Oct 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Protests resumed in Iraq, 42 people killed in clashes
इरान हिंसा - फोटो : सोशल मीडिया
इराक में सरकार के खिलाफ नए सिरे से शुरू हुए प्रदर्शनों में शुक्रवार को 42 लोग मारे गए। इससे पहले अक्तूबर की शुरुआत में हुए प्रदर्शनों में 150 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


इस बीच इराक के सर्वोच्च शिया संगठन के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र सहित कई संस्थाओं ने संयम रखने की अपील की है।

गुरुवार शाम तक इराक की स्थिति शांतिपूर्ण थी। कई जगहों पर प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों को फूल देते नजर आए। लेकिन, शुक्रवार शाम तक प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई झड़पों में 42 लोगों की जान चली गई। इनमें से आधे लोगों ने सशस्त्र गुटों या सरकारी निकायों के मुख्यालयों पर हमला किया था।
विज्ञापन


सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, केवल दिवनियाह में ही 12 लोग मारे गए, जिन्होंने बद्र संगठन के मुख्यालय पर हमला किया था। वहीं एक निगरानी समूह ने बताया कि राजधानी और चार दक्षिणी प्रांत में आंसू गैस के गोलों या गोली लगने से 30 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed