{"_id":"638faffd212dc323a60b96bb","slug":"protests-in-pakistan-gilgit-baltistan-due-to-power-outages-wheat-shortage-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"POK: गिलगित-बाल्टिस्तान में बिजली और गेहूं की भारी किल्लत, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
POK: गिलगित-बाल्टिस्तान में बिजली और गेहूं की भारी किल्लत, लोगों ने किया प्रदर्शन
Wed, 07 Dec 2022 02:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 02:41 AM IST
सार
आम नागरिकों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, जबकि लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नजफ अली ने कहा लोगों की समस्याओं को दूर करने की जगह जनता के गुस्से से बचने के लिए स्थानीय नेता इस्लामाबाद चले गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के स्कार्दू शहर के लोगों ने बिजली और गेहूं की कमी को लेकर अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। डॉन के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने लालटेन लेकर सरकार के खिलाफ मार्च निकाला। शहर के हुसैनी चौक में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाल्टिस्तान अवामी एक्शन कमेटी के आह्वान पर कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
कमेटी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच स्कार्दू को 22 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के अलावा लोग गेहूं की कमी से जूझ रहे हैं। अवामी एक्शन कमेटी के प्रमुख नजफ अली और अंजुमन ताजरान-ए-स्कर्दू के अध्यक्ष गुलाम हुसैन अतहर के अनुसार, सब्सिडी वाला आटा बाजार से लगभग गायब हो गया था क्योंकि संघीय सरकार ने क्षेत्र में आपूर्ति को कम कर दिया था। डॉन ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, जबकि लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नजफ अली ने कहा लोगों की समस्याओं को दूर करने की जगह जनता के गुस्से से बचने के लिए स्थानीय नेता इस्लामाबाद चले गए हैं।
पाक स्थानीय मीडिया इंतेखाब डेली ने बताया कि कलात के गरीबाबाद में भी नागरिक लंबे समय से बिजली और गैस की समस्या से जूझ रहे हैं। नवंबर में लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन स्थिति नहीं बदली। इसलिए, निराश लोगों को विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वे सड़कों पर उतर आए और महिलाओं और बच्चों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। कराची-क्वेटा पर यातायात बुरी तरह बाधित हो गया।