फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   protests in Hong Kong became more violent, protesters vandalize subway station

हांगकांग में और भी हिंसक हुआ प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने सबवे स्टेशन पर की तोड़फोड़

Sun, 22 Sep 2019 07:03 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 22 Sep 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
protests in Hong Kong became more violent, protesters vandalize subway station
हांगकांग में प्रदर्शन - फोटो : ट्विटर

हांगकांग में तीन महीने से अधिक समय से अशांति फैली हुई है। यह प्रदर्शन रविवार को और भी उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने एक सबवे स्टेशन में तोड़फोड़ की, निगरानी कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक टिकट सेंसर तोड़ डाले।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने गेट के टिकट सेंसर तोड़ने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया और टिकट मशीनों पर पेंट छिड़क दी तथा स्क्रीन तोड़ डाली। अपनी पहचान छुपाने के लिए उन्होंने छातों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


साथ ही शाटिन स्टेशन पर दोपहर बाद हमला किया गया। हमले के बाद दंगा नियंत्रण पुलिस वहां पहुंची और स्टेशन की रक्षा में जुट गई। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन चौथे महीने भी जारी है और यहां अक्सर दिन या रात में हिंसक घटनाएं हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के एक कट्टर समूह का कहना है कि सरकार का ध्यान आकर्षिक करने के लिए सख्त कदम उठाया जाना जरूरी है। शनिवार की रात प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गैसोलीन बम फेंके और गलियों में आगजनी की जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed