{"_id":"5f1e66d78ebc3e639c3c2880","slug":"protesters-throw-stone-at-the-police-and-set-fire-in-court-in-auckland-in-california-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑकलैंड में प्रदर्शनकारियों ने अदालत परिसर में लगाई आग, खिड़कियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑकलैंड में प्रदर्शनकारियों ने अदालत परिसर में लगाई आग, खिड़कियों के शीशे तोड़े
Mon, 27 Jul 2020 11:02 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
नस्लीय हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Twitter
कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में प्रदर्शनकारियों ने एक अदालत परिसर में आग लगा दी, ये प्रदर्शनकारी नस्ली हिंसा के खिलाफ न्याय और पुलिस सुधार की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों की ओर पटाखे जलाकर फेंके।
विज्ञापन
ऑकलैंड पुलिस विभाग के प्रवक्ता अधिकारी जॉना वाटसन ने बताया कि करीब 700 प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। शनिवार रात में शुरुआत में यह मार्च शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने खिड़कियां तोड़ी और पुलिसकर्मियों की ओर पटाखे फेंके।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में कई स्थानों पर आग लगाए जाने की घटनाएं सामने आईं। अलमेडा काउंटी सुपिरियर अदालत में भी आग लगाई गई लेकिन उस पर जल्दी काबू पा लिया गया।
वाटसन ने कहा कि पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों के घायल होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है और न ही तोड़फोड़ में हुए नुकसान के बारे में अभी कोई जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
ऑकलैंड की मेयर लिबी स्काफ ने रविवार को एक बयान में चेतावनी दी कि ट्रंप प्रदर्शनों को काबू करने के लिए संघीय एजेंटों को शहर में भेजे जाने के कदम को सही ठहराने के लिए इस तोड़फोड़ का इस्तेमाल सकते हैं।