फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protest in Myanmar against military coup United nations warns about major violence

म्यांमार में बड़ी हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चेताया

Thu, 18 Feb 2021 03:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, यंगून
एजेंसी, यंगून Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Feb 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
Protest in Myanmar against military coup United nations warns about major violence
म्यांमार में तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार मामलों के एक विशेषज्ञ ने म्यांमार में तख्तापलट के विरोध में बड़े प्रदर्शनों के दौरान देश में बड़ी हिंसा की आशंका को लेकर आगाह किया है। संयुक्त राष्ट्र के दूत टॉम एंड्रयू ने कहा कि उन्हें यंगून में सैनिकों को भेजे जाने की खबरें मिली हैं।

विज्ञापन


जिनेवा में एंड्रयू के कार्यालय से जारी बयान में उन्होंने कहा, पहले भी ऐसी सैन्य कार्रवाईयों में बड़े स्तर पर लोगों की जान गई हैं, लोग गायब हुए हैं या उन्हें हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर प्रदर्शन और सैनिकों की तैनाती के मद्देनजर डर है कि हम म्यांमार के लोगों के खिलाफ सेना की क्रूर कार्रवाई देख सकते हैं।
विज्ञापन


इस बीच, सेना और पुलिस की हिंसक कार्रवाइयों के बीच देश में बुधवार को भी व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए। यंगून और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों के समूह एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ एवं देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की एवं उनकी अपदस्थ सरकार के सदस्यों की हिरासत से रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सू की पर अतिरिक्त आरोप से अमेरिका चिंतित
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि म्यांमार की नेता आंग सान सू की के खिलाफ लगाए गए नए आरोपों को लेकर अमेरिका चिंतित है। उन्होंने म्यांमार सेना से आग्रह किया कि वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को तुरंत बहाल करे और सू की समेत सभी राजनीतिक नेताओं को रिहा करे। उन्होंने यह भी कहा कि चीन को भी चाहिए कि वह तख्तापलट की निंदा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed