फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protest Against Pak PM Imran Khan in Quetta For non implementation of Gwadar agreement

‘ग्वादर को हक दो’ : समझौता लागू न करने के विरुद्ध क्वेटा में इमरान विरोधी प्रदर्शन, धरना

Tue, 22 Feb 2022 12:41 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बलोचिस्तान/वजीरिस्तान/क्वेटा।
एजेंसी, बलोचिस्तान/वजीरिस्तान/क्वेटा। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 22 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Pak PM Imran Khan in Quetta For non implementation of Gwadar agreement
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पाकिस्तान की इस्लामी राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी (जेआई) ने क्वेटा प्रेस क्लब के सामने इमरान खान सरकार द्वारा ग्वादर को लेकर किए गए समझौते को अमल में नहीं लाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने ‘ग्वादर को हक दो’ आंदोलनकारियों के साथ यह प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ग्वादर में हस्ताक्षरित समझौते के उल्लंघन के प्रति सरकार को चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


डॉन अखबार के मुताबिक, जेआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपनी मांगों के साथ पार्टी के झंडे, तख्तियां और बैनर लेकर धरने और प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने सड़कों पर रैली निकाली और संघीय व प्रांतीय सरकारों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान क्वेटा के लोगों को बड़ी संख्या में समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि विरोध के बीच विश्वविद्यालय, अस्पताल और अन्य कार्यालय बंद रहे। 
विज्ञापन


जेआई के मौलाना हाशमी और हिदायत-उर-रहमान ने बताया कि सरकार ने अब तक उनके मुद्दों का समाधान नहीं किया है। उन्होंने चेताया, यदि सरकार ने क्वेटा के मुद्दों का हल नहीं खोजा तो आगले माह एक लाख की संख्या में कार्यकर्ता मार्च करेंगे और इसमें बलोचिस्तान के नागरिक भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मुठभेड़ों में आठ आतंकी मारे गए
पाकिस्तान में दो मुठभेड़ों में आठ आतंकी मारे गए हैं। पहली मुठभेड़ बलोचिस्तान के सिबी जिले में हुई जहां सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मारा। आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिले हैं। एक अलग ऑपरेशन में रविवार को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में पांच आतंकी मारे गए। इस मुठभेड़ में एक सैनिक की भी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed