{"_id":"62c5dec4697735315209c41e","slug":"proposal-to-investigate-father-stan-swamy-death-tabled-in-us-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: फादर स्वामी की मौत की जांच का प्रस्ताव अमेरिकी संसद में पेश, मौत की पहली बरसी पर लिया गया फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: फादर स्वामी की मौत की जांच का प्रस्ताव अमेरिकी संसद में पेश, मौत की पहली बरसी पर लिया गया फैसला
Thu, 07 Jul 2022 12:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:43 AM IST
सार
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से प्रतिनिधि वर्गास ने बताया कि उन्होंने स्वामी की याद और उनकी मौत की ‘स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए’ कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया है।
विज्ञापन
स्टेन स्वामी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी संसद में भारत के मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को याद करते हुए उनकी मौत की स्वतंत्र जांच की मांग संबंधी एक प्रस्ताव पेश किया गया। कांग्रेस सदस्य जुआन वर्गास ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से प्रतिनिधि वर्गास ने बताया कि उन्होंने स्वामी की याद और उनकी मौत की ‘स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए’ कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव को कांग्रेस प्रतिनिधियों आंद्रे कार्सन और जेम्स मैकगोवर्न ने समर्थन दिया है। इस प्रस्ताव को अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में स्वामी की पुलिस हिरासत में मौत की पहली बरसी पर पेश किया गया।
विज्ञापन
वर्गास ने कहा, मैं हिरासत में फादर स्टेन के साथ हुए दुर्व्यहार से दुखी हूं। मानवाधिकारों के लिए लड़ने वाले किसी भी शख्स को ऐसी हिंसा न झेलना पड़े।
पिछले साल स्वामी का हुआ निधन
स्वामी का पांच जुलाई 2021 को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। स्वामी को पिछले साल 29 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन