फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Proposal in Parliament to investigate US NGO linked to Lashkar-e-Taiba

लश्कर से जुड़े अमेरिकी एनजीओ की जांच के लिए संसद में प्रस्ताव

Mon, 04 Mar 2019 04:50 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 04 Mar 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
Proposal in Parliament to investigate US NGO linked to Lashkar-e-Taiba

एक अमेरिकी सांसद ने संसद में प्रस्ताव पेश कर पाकिस्तान और कश्मीर में सक्रिय अमेरिकी एनजीओ की गतिविधियों की जांच की मांग की है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के घटकों के साथ उनका कथित सहयोग शामिल है। लश्कर ने ही मुंबई हमले को अंजाम दिया था। इसमें अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी। नौ आतंकवादी ढेर हो गए थे और जिंदा पकड़े गए एक अन्य आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दे दी गई थी।

विज्ञापन


इंडियाना से रिपब्लिकन सांसद जिम बैंक्स की ओर पेश ‘हाउस रेजूलशन’ (संख्या 160) में दक्षिण एशिया में विशेष रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश में सक्रिय धार्मिक समूहों की ओर से लोकतंत्र, मानवाधिकारों के सामने पेश किए जा रहे खतरों पर चिंता व्यक्त की गई। प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई के लिए सदन की विदेश मामलों की समिति के पास भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को पेश इस प्रस्ताव का अब तक किसी अन्य ने समर्थन नहीं किया है। 
विज्ञापन


राहत व विकास के लिए मदद करने वाले एनजीओ ‘हेल्पिंग हैंड फॉर रिलीफ एंड डेवलपमेंट’ ने 2017 में खुले तौर पर पाकिस्तान के ‘फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन’ को समर्थन दिया था, जिसे अमेरिकी सरकार ने 2016 में आतंकवादी संगठन घोषित किया था। यह एनजीओ अमेरिका में एक धर्मार्थ संगठन के तौर पर पंजीकृत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed