फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   problem regarding Lalit Modi citizenship of Vanuatu, the commission will take final decision after court order

Lalit Modi: ललित मोदी की वानुअतु की नागरिकता को लेकर फंसा पेंच, अदालत के आदेश के बाद आयोग करेगा अंतिम फैसला

Mon, 10 Mar 2025 08:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 10 Mar 2025 08:24 PM IST
सार

वानुअतु के पीएम द्वारा ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का आदेश के बाद स्थानीय मीडिया ने नागरिकता आयोग का बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि अदालत के आदेश के बाद ललित मोदी की नागरिकता को लेकर फैसला लिया जाएगा। ललित मोदी ने एक्स पर एक न्यूज पोर्टल के हवाले से दिए गए बयान को साझा किया है। 

विज्ञापन
problem regarding Lalit Modi citizenship of Vanuatu, the commission will take final decision after court order
ललित मोदी-रीमा - फोटो : lalit modi instagram

विस्तार

आईपीएल के पूर्व प्रशासक ललित मोदी की वानुअतु की नागरिकता को लेकर पेंच फंस गया है। वानुअतु के पीएम द्वारा ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का आदेश के बाद स्थानीय मीडिया ने नागरिकता आयोग का बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि अदालत के आदेश के बाद ललित मोदी की नागरिकता को लेकर फैसला लिया जाएगा। ललित मोदी ने एक्स पर एक न्यूज पोर्टल के हवाले से दिए गए बयान को साझा किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ललित मोदी एक्स पर एक समाचार रिपोर्ट के हवाले से कहा कि नागरिकता आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि उनका कार्यालय ललित मोदी पर नी-वानुअतु के रूप में फैसला करने से पहले अदालत के नतीजे का इंतजार करेगा। नागरिकता आयोग के अध्यक्ष चार्ल्स मैनियल वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत द्वारा आज नागरिकता आयोग को जारी किए गए आदेश के बाद बोल रहे थे। इसमें ललित मोदी द्वारा अदालत में लगाए गए कुछ आरोपों के बाद मोदी का पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया था। अध्यक्ष मैनियल ने कहा कि अगर अदालत को पता चलता है कि  ललित मोदी दोषी हैं, तो आयोग उनके पासपोर्ट और नी-वानुअतु की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। ललित मोदी मूल रूप से भारत से हैं, लेकिन उन्होंने वानुअतु सरकार के नागरिकता कार्यक्रम के माध्यम से अपनी नी-वानुअतु की नागरिकता खरीदी है। 


वानुअतु के पीएम ने दिया था पासपोर्ट रद्द करने का आदेश
वानुअतु देश के प्रधानमंत्री ने सोमवार सुबह ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया था। यह आदेश ऐसे समय आया, जब ललित मोदी ने हाल ही में भारत की नागरिकता छोड़ने का आवेदन किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया था कि 'ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन किया था।' जायसवाल ने बताया कि 'हमें पता चला है कि उनके पास वानुअतु की नागरिकता है। हम कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे।'

ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग के हैं आरोप
ललित मोदी आईपीएल के पूर्व चेयरमैन रहे हैं और उन्हें ही आईपीएल की सफलता का मुख्य रणनीतिकार माना जाता है। हालांकि साल 2009 में आईपीएल के टीवी अधिकारों के 425 करोड़ रुपये के समझौते में नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उनके खिलाफ जांच चल रही है। मई 2010 में ललित मोदी लंदन भाग गए थे। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई ने बर्खास्त कर दिया था। ललित मोदी पर टीमों की नीलामी में भी फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। इस पर बीसीसीआई ने भी ललित मोदी के खिलाफ जांच की और दोषी पाए जाने के बाद उन्हें साल 2013 में आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था। साल 2015 में ललित मोदी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed