फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pro democracy leader Joshua Wang arrested in Hong Kong

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक नेता जोशुआ वांग गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 01:43 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Sep 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pro democracy leader Joshua Wang arrested in Hong Kong
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का अहम चेहरा रहे जोशुआ वांग को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें 2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक जगह गैरकानूनी रूप से जमा होने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


23 वर्षीय वांग ने ट्विटर पर लिखा कि उन पर दमनकारी मास्क विरोधी कानून का उल्लंघन करने के भी आरोप हैं। यह कानून प्रदर्शन के दौरान लोगों को उनके चेहरे ढंकने से रोकता है। 
विज्ञापन



वांग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पिछले साल 5 अक्तूबर को गैरकानूनी रूप से जमा होने से संबंधित है जिसमें उन पर मास्क विरोधी कानून तोड़ने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग फ्री प्रेस के अनुसार लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स से जुड़े वरिष्ठ राजनीतिक कार्यकर्ता कू से ईयु को भी 5 अक्तूबर के विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। जोशुआ वांग के वकील ने बताया कि वांग एक अन्य मामले में भी मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में वे पुलिस स्टेशन गए थे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स के चेयरमैन एवरी नग ने वांग और ईयु की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि पिछले दिनों चीन द्वारा हांगकांग में पारित नए सुरक्षा कानून के बाद इस स्वायत्त क्षेत्र में कई गिरफ्तारियां हुई हैं।


 दो और गिरफ्तारियों की पुष्टि 
हांगकांग की पुलिस ने जोशुआ वांग के अलावा दो और लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। इनमें से एक की उम्र 23 साल और दूसरे की उम्र 74 साल बताई गई है। पुलिस के अनुसार उन्हें 5 अक्तूबर के विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा इन लोगों ने भी जानबूझकर गैर कानूनी प्रदर्शनों में भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed