फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   prisoners escaped hail in Myamanr, police is searching

डिलिवरी ट्रक को कब्जे में लेकर जेल से फरार हुए 41 कैदी, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 16 Sep 2018 06:01 PM IST
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
prisoners escaped hail in Myamanr, police is searching
रविवार को म्यांमार की एक जेल में कैदियों ने डिलिवरी ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक की सहायता से दर्जन भर से ज्यादा कैदी जेल का गेट तोड़ कर भाग गए। म्यामांर पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई है। कुल फरार हुए 41 कैदियों में से तीन को फिर पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन


कैदियों की जेल से भागने की घटना रविवार सुबह पूर्वी कारन राज्य की ह्पा-अन जेल में हुई। कैदियों ने जेल में मौजूद एक ट्रक पर कब्जा कर लिया। स्थानीय अधिकारी खिन थेट मार ने बताया कि कैदियों ने एक जेल अधिकारी पर हमला भी किया और ट्रक लेकर जेल से भाग गए। खिन ने बताया कि ट्रक या तो निर्माण कार्य के लिए रेच व पत्थर लेकर गया होगा .ा फिर वहां से कूड़ा-कचरा उठाने गया होगा। 
विज्ञापन


खिन थेट मार ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कोई अपने गांव में अजनबी लोगों को देखे तो इस बात की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

इनपुट - भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed