फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Princess of Dubai fled with her British bodyguard

बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं दुबई शेख की छठी पत्नी, ब्रिटेन में खरीदा करोड़ों का घर 

Sat, 06 Jul 2019 09:18 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 06 Jul 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Princess of Dubai fled with her British bodyguard
दुबई की राजकुमारी हया - फोटो : social media

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम (69) की पत्नी हया बिंत अल हुसैन एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार शेख की पत्नी ब्रिटेन में आलीशान जीवन जी रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हया ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने और शेख से तलाक लेने की पूरी तैयारी में हैं।  

विज्ञापन

271 करोड़ रुपये और दो बच्चों के साथ भागीं

हया अपने दो बच्चों के साथ 271 करोड़ रुपये लेकर भागी हैं। हया को अगर ब्रिटेन में शरण मिल जाती है, तो इससे इन दोनों देशों के रिश्तों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि हया जर्मनी होते हुए ब्रिटेन पहुंचीं। जहां उन्होंने बकिंघम पैलेस गार्डेंस में एक घर खरीदा है। जिसकी कीमत सौ करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये एक ऐसा इलाका है, जहां दुनिया के सबसे महंगे घर हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शेख और हया के बीच रिश्तों में उस वक्त दरार आई जब बीते साल उनकी बेटी लतीफा ने भी देश से भागने की कोशिश की। हया जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं। ऑक्सफोर्ड से पढ़ी हया 20 मई के बाद से न तो सोशल मीडिया और न ही सार्वजनिक तौर पर कहीं दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उसे भारतीय तट से दूर समुद्र में एक नौका से पकड़ लिया गया था। वह उस समय से नजर नहीं आई हैं। कहा जा रहा है कि वह यूएई में ही हैं और उन्हें नजरबंद रखा गया है। लतीफा ने आरोप लगाया था कि वह अपने पिता के अत्याचार के कारण देश से फरार होने के लिए मजबूर हुई थीं। 

शेख ने लिखी कविता 

पत्नी हया के जाने के बाद शेख मोहम्मद ने एक कविता भी लिखी है। जिसमें उन्होंने हया को बेवफा बताया है। इस कविता को शेख ने इस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। अरबी में लिखी इस कविता में शेख ने कहा है, ''अब मेरे साथ रहने का तुम्हें कोई हक नहीं, मुझे फर्क नहीं पड़ता तुम जियो या मरो।'' बता दें शेख के अलग-अलग पत्नियों से कुल 23 बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed