फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry now living in America takes legal action over family protection in United Kingdom news in Hindi

प्रिंस हैरी का फैसला: ब्रिटेन में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर की कानूनी कार्रवाई

Sun, 16 Jan 2022 08:39 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 16 Jan 2022 08:39 PM IST
सार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते और ब्रिटेन के सिंहासन की कतार में छठे स्थान पर मौजूग प्रिंस हैरी के इस कदम को लेकर कहा जा रहा है कि अमेरिका में उनकी निजी सुरक्षा टीम के पास यूके की खुफिया जानकारी तक पहुंच नहीं है, जो उनकी पत्नी और बच्चों को ब्रिटेन जाने पर सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
Prince Harry now living in America takes legal action over family protection in United Kingdom news in Hindi
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में रह रहे ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने ब्रिटेन की यात्रा करने के दौरान अपनी और अपने परिवार की पुलिस सुरक्षा के लिए भुगतान करने से रोकने वाले होम ऑफिस के फैसले पर कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन मर्केल और बच्चों आर्ची व लिलिबेट के साथ कैलिफोर्निया में रहते हैं।

विज्ञापन


37 वर्षीय ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी साल 2020 में अपने शाही कर्तव्यों से मुक्त हो गए थे। वह ब्रिटेन की यात्रा करने के लिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खुद भुगतान करना चाहते हैं। वह कथित तौर पर शाही परिवार के सदस्य के तौर पर पीछे हटने के बाद ब्रिटिश करदाताओं पर इसका बोझ नहीं डालना चाहते।
विज्ञापन


'यूनाइटेड किंगडम हमेशा प्रिंस हैरी का घर रहेगा'
प्रिंस हैरी के कानूनी प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, 'यूनाइटेड किंगडम हमेशा प्रिंस हैरी का घर रहेगा और वह ऐसा देश चाहते हैं जहां उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित रह सकें।' बयान में कहा गया कि सुरक्षा की कमी से जोखिम अधिक हो जाता है। ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स अपनी सुरक्षा के लिए खुद भुगतान करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि प्रिंस हैरी को सुरक्षा का खतरा जन्म से ही पूरे जीवन के लिए विरासत में मिला है। वह सिंहासन के लिए पंक्ति में छठे स्थान पर हैं। वह अफगानिस्तान में युद्ध कर्तव्यों को निभाने के लिए दो दौरे कर चुके हैं। साथ ही हाल ही में उनके परिवार को उग्रवादी तत्वों की ओर से धमकियों का सामना भी करना पड़ा है।

पत्नी व बच्चों के साथ ब्रिटेन जाने वाले हैं प्रिंस हैरी
जानकारी के अनुसार प्रिंस हैरी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ब्रिटेन की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले अपने दादा प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए और जुलाई में वेल्स की राजकुमारी अपनी मां डायना की स्मृति में एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए उन्होंने अकेले ब्रिटेन की यात्रा की थी।


प्रिंस हैरी की मां राजकुमारी डायना का निधन अगस्त 1997 में पेरिस में एक कार हादसे में हुआ था, जब कुछ फोटो पत्रकार उनकी कार का पीछा कर रहे थे। इसके बाद प्रिंस हैरी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जता चुके हैं। उधर, यूके सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और संतुलित स्थिति में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed