फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   prince harry killed 25 terrorist in afghanistan claim book spare princess diana

प्रिंस हैरी का दावा: अफगानिस्तान में मारे 25 आतंकी! प्रिंसेस डायना को लेकर किया अहम खुलासा

Fri, 06 Jan 2023 06:37 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 06 Jan 2023 06:37 PM IST
सार

Prince Harry: प्रिंस हैरी के संस्मरण पर आधारित किताब 'स्पेयर' जल्द ही बाजार में आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किताब में प्रिंस हैरी ने कई बड़े और अहम खुलासे किए हैं और अपने जीवन की कई घटनाओं के बारे में बताया है। 

विज्ञापन
prince harry killed 25 terrorist in afghanistan claim book spare princess diana
प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम, फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटिश राजघराने के युवराज हैरी ने अपनी आगामी किताब 'Spare' में अहम खुलासा किया है। प्रिंस हैरी ने लिखा है कि अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान उन्होंने 25 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, प्रिंस हैरी ने अपने इस संस्मरण में लिखा है कि उन्हें इस बात पर ना कोई गर्व है और ना ही वह इसे लेकर शर्मिंदा हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि 38 वर्षीय ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश रॉयल आर्मी में साल 2007-08 के दौरान बतौर फॉरवर्ड एयर कंट्रोलर के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस हैरी ने साल 2012-13 के दौरान बतौर हेलीकॉप्टर पायलट आतंकी ठिकानों पर हमलों को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


प्रिंस हैरी की यह किताब अगले हफ्ते बाजार में आने वाली है लेकिन किताब का स्पेनिश भाषा का वर्जन गुरुवार को ही लीक हो गया। जिसके बाद से मीडिया में इसकी चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किताब में प्रिंस हैरी ने अपने भाई प्रिंस विलियम के साथ हुए झगड़े, पिता किंग चार्ल्स के साथ अपने रिश्तों और अपनी मां प्रिंसेस डायना को लेकर अहम खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसेस डायना की मौत को लेकर उठाए सवाल
किताब में प्रिंस हैरी ने अपनी मां और दिवंगत राजकुमारी डायना की कार एक्सीडेंट की घटना को लेकर लिखा है कि जब मामले की जांच चल रही थी तो दोनों भाईयों को इस बारे में किसी से बात नहीं करने को कहा गया था। प्रिंस हैरी ने लिखा कि 'ऐसा मान लिया गया कि हमारी मां की कार के ड्राइवर ने शराब पी हुई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ'।  


घटना पर सवाल खड़े करते हुए प्रिंस हैरी ने लिखा कि अगर ड्राइवर ने शराब पी हुई थी तो भी उसे एक छोटे से टनल से ड्राइविंग करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए थी। बता दें कि जिस वक्त प्रिंसेस डायना की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस वक्त पैपाराजी उनका पीछा कर रहे थे।  प्रिंस हैरी ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि आखिर उन पैपाराजी को आसानी को क्यों छोड़ दिया गया? उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला गया? किसने उन्हें छोड़ा और जिसने भी उन्हें छोड़ा, उस आदमी को जेल क्यों नहीं हुई?  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed