दुनियाभर के लोग सुख, संपत्ति, दौलत, ऐशों आराम और खुशी के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। वहीं ब्रिटेन के राजशाही परिवार के सदस्य और महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने राजशाही सुख और दौलत छोड़ खुद से आत्मनिर्भर बनने का फैसला कर दुनिया को चौंका दिया है।
ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि ये फैसला कई महीनों के मंथन और आपसी विचार विमर्श के बाद किया है।’ इसी के साथ ये भी फैसला लिया है कि अब वे शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी नहीं रहेंगे। दोनों मिलकर काम करेंगे और खुद को आर्थिक रूप से सक्षम और मजबूत बनाएंगे। मालूम हो कि दोनों ने 19 मई 2018 को शादी की थी।
2 of 6
Prince Harry and Meghan Markle
बिना किसी को बताए किया फैसला
ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने जो फैसला किया है उसके लिए शाही परिवार से चर्चा तक नहीं की है। यही कारण है कि शाही परिवार इस फैसले से सकते में है। मालूम हो कि प्रिंस हैरी और मेगन ने पिछले साल कनाडा में छुट्टी मनाने के दौरान सार्वजनिक जीवन से अलग होने और प्रिंस ने अपने भाई से मनमुटाव की बात भी कही थी।
3 of 6
prince harry and meghan markle
- फोटो : prince harry and meghan markle
उत्तरी अमेरिका में रहने का फैसला क्यों?
यूके के साथ उत्तरी अमेरिका में समय बिताने के फैसले पर भी कयासबाजी शुरू हो गई है। मेगन अमेरिकी हैं और अपनी मां के बहुत करीब हैं जो इस वक्त कैलिफोर्निया में रहती हैं। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों कनाडा में रह सकते हैं क्योंकि दोनों बेटे आर्ची के साथ कुछ दिन पहले ही कनाडा में छह हफ्ते की छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। कनाडा से लौटने के बाद दोनों ब्रिटेन स्थित कनाडा के उच्चायुक्त पहुंचे थे और वहां पर हुई अपनी मेहमाननवाजी के लिए अफसरों का धन्यवाद दिया था।
4 of 6
Meghan Markle and Prince Harry
ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे समय
बयान में ये भी कहा है कि वे अपना समय ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका में गुजारेंगे। हालांकि इस दौरान वे महारानी और अन्य संस्थाओं के प्रति वैसा ही सम्मान रखेंगे और समर्थन देंगे जैसे पहले दे रहे थे।
5 of 6
अपने बच्चे आर्ची के साथ प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल
- फोटो : पीटीआई
बेटे आर्ची के लालन-पालन को समय मिलेगा
प्रिंस हैरी और मेगन ने कहा है कि उनके इस फैसले से अपने आठ महीने के बेटे आर्की को पालने में मदद मिलेगी। उसके लालन-पालन में अधिक समय दिया जा सकेगा। दोनों ने कहा इस फैसले से हमें ऐसा स्थान भी मिलेगा जिससे हम जीवन के नए अध्याय पर फोकस करेंगे और नई चैरिटेबल संस्था को लांच करेंगे।