फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates North Korea US 2001 attack 25 yrs west asia russia ukraine PAK China Nepal B'desh politics news

विदेश के समाचार: उत्तर कोरिया में पूर्वी तट के पास से मिसाइल दागे जाने की खबर; अमेरिका में 9/11 हमले की बरसी

Sat, 12 Sep 2026 10:32 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 12 Sep 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
World Updates North Korea US 2001 attack 25 yrs west asia russia ukraine PAK China Nepal B'desh politics news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
उत्तर कोरिया ने अपने नवीनतम हथियार प्रदर्शन के तहत समुद्र की ओर एक अज्ञात मिसाइल दागी है। यह प्रक्षेपण शनिवार सुबह उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से समुद्र में हुआ। यह घटना अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के पांच दिवसीय सैन्य अभ्यास के एक दिन बाद हुई है। उत्तर कोरिया इस अभ्यास को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। इस घटना की जानकारी दक्षिण कोरिया की सेना ने दी है। सैन्य अभ्यास को लेकर दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि 'फ्रीडम एज' अभ्यास रक्षात्मक प्रकृति का था। इसका उद्देश्य उत्तर कोरिया के परमाणु खतरों के खिलाफ संयुक्त प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाना था। अभ्यास शुरू होने के कुछ घंटों बाद, उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री किम सोंग गी ने इसकी आलोचना की थी। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया "शक्ति के दृष्टिकोण से मजबूत जवाबी कार्रवाई" करने में सक्षम है।
विज्ञापन


अमेरिका में 9/11 हमले की बरसी, ट्रंप ने दी श्रद्धांजलि
अमेरिका ने 11 सितंबर, 2026 को 9/11 आतंकवादी हमलों की 25वीं बरसी मनाई। देश ने उस भयावह घटना और मृतकों को याद किया। 11 सितंबर, 2001 को अल-कायदा के चरमपंथियों ने चार वाणिज्यिक जेट विमानों का इस्तेमाल कर न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला किया था। पेंटागन और पेंसिलवेनिया के शंकसविले के पास भी विमान गिराए गए थे। इन हमलों में करीब 3,000 लोग मारे गए थे। बरसी पर मृतकों की याद में माल्यार्पण किया गया। मौन रखने के बाद पीड़ितों के नाम संदेश भी पढ़े गए। एक सर्वेक्षण के अनुसार, आधे अमेरिकी वयस्कों के लिए यह उनके जीवन की सबसे ऐतिहासिक घटना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन में आयोजित समारोह में कहा कि 11 सितंबर ने हमें नफरत की हदें याद दिलाई। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश समेत कई नेता न्यूयॉर्क में स्मारक कार्यक्रम में थे। वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक के मुताबिक उन्होंने 9/11 हमले में अपने 658 सहयोगियों को खोया था।
विज्ञापन

फिलीपींस में फेरी हादसे में मृतकों का आकड़ा पहुंचा 35 
फिलीपींस में बुधवार रात एक यात्री फेरी में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। हादसा दक्षिण-पश्चिमी पलावन प्रांत में कोरोन के पास हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। एक जीवित बचे यात्री अर्नुल्फो नोक्की विलानुएवा ने बताया कि लोग घबराकर एक-दूसरे पर चढ़ रहे थे। वह लाइफ जैकेट लेने की कोशिश में गिर गए और उनकी पीठ झुलस गई। बाद में उन्होंने खिड़की से छलांग लगाकर जान बचाई। रेस्क्यू टीमों ने शुक्रवार को फेरी के जले हुए हिस्सों से कई और शव बरामद किए। तेज गर्मी और धुएं के कारण जहाज के अंदर तलाशी अभियान में मुश्किलें आईं। हादसे के बाद 54 लोग अब भी लापता हैं, जबकि 43 यात्रियों को बचा लिया गया है। फेरी में कुल 134 लोग सवार थे, जिनमें 117 यात्री और 17 चालक दल के सदस्य थे। जहाज मनीला से रवाना हुआ था और कोरोन पहुंचने से करीब 7.4 किलोमीटर पहले आग की चपेट में आया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलीपींस में समुद्री हादसे पहले भी खराब रखरखाव और सुरक्षा नियमों के कमजोर पालन के कारण होते रहे हैं।

पाकिस्तान ने वीजा के बावजूद 92 सिखों को भारत जाने से रोका
उत्तराखंड स्थित श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए भारत आ रहे 92 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को शुक्रवार को फैसलाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारत जाने वाली अप्रत्यक्ष उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अनुसार श्रद्धालु भारत जाने के लिए फैसलाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन उन्हें गल्फ जाने वाली एयरलाइन की उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया। अधिकारियों ने उनसे पाकिस्तान सरकार की एनओसी और वापसी का टिकट मांगा। दोनों दस्तावेज देने के बाद ही आगे जाने की अनुमति देने की बात कही गई। श्रद्धालुओं ने दिल्ली की एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के माध्यम से खुद भारतीय वीजा हासिल किए थे।

विज्ञापन

दमन : थार-फॉर्च्यूनर के मालिकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ 
दमन जिला कलेक्टर सौरभ मिश्रा ने  अनोखी पहल करते हुए महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर के मालिकों को सड़क सुरक्षा की सार्वजनिक शपथ दिलाई है। अभियान को थार-फॉर्च्यूनर संकल्प यात्रा नाम दिया गया, जिसमें गाड़ी मालिकों को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

उथले समुद्र में मिली चलने वाली शार्क की नई प्रजाति
समुद्र की उथली दुनिया में वैज्ञानिकों ने शार्क की एक ऐसी नई प्रजाति की पहचान की है, जो तैरने के साथ समुद्र की तलहटी पर चल भी सकती है। पापुआ न्यू गिनी के दक्षिण-पूर्वी तट के पास मिली हेमिसिलियम डजियोनाई नाम की यह शार्क अपने मजबूत पेक्टोरल और पेल्विक पंखों का इस्तेमाल पैरों की तरह करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed