फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   prince harry and meghan markle revealed that they got married three days before their royal wedding

प्रिंस हैरी और मेगन का खुलासा : शाही शादी से तीन दिन पहले चुपचाप निजी तौर पर की थी शादी

Mon, 08 Mar 2021 12:37 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 08 Mar 2021 12:37 PM IST
सार

  • प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने शाही शादी से तीन दिन पहले की थी निजी शादी
  • एक इंटरव्यू के दौरान मेगन ने कहा - शाही शादी दुनिया के लिए तमाशा थी
  • इंटरव्यू में मेगन मर्केल ने शाही परिवार पर लगाई कई तरह के आरोप

विज्ञापन
prince harry and meghan markle revealed that they got married three days before their royal wedding
Prince Harry and Meghan Markle

विस्तार

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने खुलासा किया है कि उन्होंने शाही शादी से तीन दिन पहले ही शादी कर ली थी। एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने इस बात का खुलासा किया। इंटरव्यू में मेगन मर्केल ने बताया कि 19 मई को हुई उन दोनों की शाही शादी दुनिया के लिए तमाशा थी। 

विज्ञापन


मर्केल ने बताया कि उन दोनों ने व्यक्तिगत प्रतिज्ञाओं का आदान-प्रदान किया जो अब उन्होंने अपने घर में बनाए हैं। मर्केन ने इस बात को स्वीकारते हुए कहा कि क्या आप जानते हैं कि हमारी शाही शादी से तीन दिन पहले हमने शादी कर ली थी। मेगन मर्केल ने बताया कि उन्होंने और उनके पति प्रिंस हैरी ने अपने मुख्य धर्माध्यक्ष को शाही शादी से पहले कॉल किया और कहा कि क्या वो उनकी औपचारिक शादी से पहले निजी शादी करा सकते हैं। 
विज्ञापन


मर्केल ने मुख्य धर्माध्यक्ष से कहा कि देखो, ये दुनिया के सामने तमाशा होने वाला है लेकिन हम चाहते हैं कि हमारी शादी में हम दोनों के सिवा कोई और ना हो। इस शाही जोड़े ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने निजी बैकयार्ड पर व्यक्तिगत प्रतिज्ञाओं का लेन-देन किया, जिसे अब अपने घर में बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती ने खुलासा किया है उनकी निजी शादी में ना कोई मेहमान था और ना ही कोई दर्शक। मेगन ने बताया कि वो अपनी शाही शादी को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं थीं, उन्होंने बताया कि शादी के एक रात पहले वो खूब सोई थीं। अपनी शाही शादी के दौरान दंपती ने पारंपरिक प्रतिज्ञाओं का आदन-प्रदान किया, जिसे दुनिया में लाखों लोगों ने देखा।  

इसके अलावा मेगन मर्केल ने शाही परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इन बातों का खुलासा किया। मेगन ने कहा कि ब्रिटिश शाही परिवार का सदस्य होने का मतलब सिर्फ राजसी शानो-शौकत और ऐशो-आराम नहीं है, इसके लिए कई तरह की कुर्बानियां भी देनी पड़ती हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां के राजसी कायदे-कानून ऐसे होते हैं कि कुछ समय बाद आपको आजादी छिन जाने का अहसास होने लगता है। 

हैरी और मेगन की दूसरी संतान होगी बेटी, इंटरव्यू में किया खुलासा

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की दूसरी संतान बेटी होगी। दंपती ने ओपरा विनफ्रे को दिए एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया। यह साक्षात्कार रविवार रात प्रसारित किया गया था। हैरी और मेगन का एक बेटा भी है, जो मई में दो साल का हो जाएगा।

हैरी ने कहा कि संतान के तौर पर पहले एक बेटा और फिर एक बेटी पाना, इससे अधिक आप क्या चाह सकते हैं? अब हम एक परिवार हैं। हम चारों और हमारे दो पालतू कुत्ते। हैरी ने उनके और मर्केल के शाही कर्तव्य छोड़ने के फैसले से महारानी को धक्का पहुंचाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि कई बार बातचीत करने के बाद यह कदम उठाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपनी दादी को कोई झटका नहीं दिया। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’’ साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रिंस चार्ल्स ने अब उनका फोन उठाना बंद कर दिया है। वहीं, मर्केल ने बताया कि हैरी से शादी करने के बाद उन्हें आत्महत्या करने जैसे ख्याल आने लगे थे और पैलेस ने उन्हें इस संबंध में मदद लेने से रोका।

उन्होंने बताया कि शाही परिवार के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के लिए मदद की जरूरत है तो उसने उन्हें कहा कि यह परिवार के लिए अच्छा नहीं है। मेगन ने यह भी बताया कि जब वह पहली बार गर्भवती हुई, तो उनके होने वाले बच्चे के रंग को लेकर भी कई सवाल हुए। 

हैरी-मेगन के साक्षात्कार से ब्रिटेन से संबंध नहीं होंगे प्रभावित: जेसिंडा अर्डर्न

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि शाही परिवार के संबंध में हाल में दिए ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के साक्षात्कार से न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के संवैधानिक संबंधों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय न्यूजीलैंड की भी महारानी और राष्ट्राध्यक्ष हैं।

अर्डर्न से सवाल किया था कि हैरी और मेगन ने ब्रितानी शाही परिवार की जो अनाकर्षक तस्वीर पेश की है, क्या उसके बाद ब्रिटेन के साथ न्यूजीलैंड के संवैधानिक संबंधों पर कोई असर पड़ेगा। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा है कि मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड के लोग हमारी संवैधानिक व्यवस्था में कोई खास बदलाव चाहते हैं और मुझे नहीं लगता कि इसमें हाल में कोई बदलाव आने वाला है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या हैरी और मेगन ने न्यूजीलैंड में रहने के संबंध में बात की थी, अर्डर्न ने कहा कि जहां तक उनकी जानकारी है, तो दंपती ने ऐसी कोई बात नहीं की। दंपती ने 2018 में न्यूजीलैंड की यात्रा की थी। उसके बाद से मेगन के साथ अर्डर्न की निजी मित्रता के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वे एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन मामलों की यहां बात की जा रही है, तो उन पर आपको मेगन और हैरी से सीधे बात करनी चाहिए। ये उनके व्यक्तिगत जीवन एवं व्यक्तिगत फैसलों से जुड़े मामले हैं और मुझे नहीं लगता कि इस पर किसी और को टिप्पणी करनी चाहिए।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed