{"_id":"5d87b2758ebc3e93d10093b4","slug":"prime-minister-narendra-modi-speech-in-howdy-modi-programme-and-support-donald-trump-in-houston","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउडी मोदी : अपने दोस्त के लिए पीएम मोदी ने दिया नया नारा, अबकी बार ट्रंप सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हाउडी मोदी : अपने दोस्त के लिए पीएम मोदी ने दिया नया नारा, अबकी बार ट्रंप सरकार
Sun, 22 Sep 2019 11:12 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के शहर ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरबानी कीर्तन के साथ हुई। मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरे उत्साह ने उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने संबोधन की शुरुआत में सबसे पहले उन्होंने ह्यूस्टन, टेक्सास और अमेरिका को धन्यवाद दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनका नाम पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने से पहले भी सब ट्रंप का नाम लेते थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जितनी बार भी ट्रंप से मिला हर बार उनका व्यवहार दोस्ताना रहा, वह ऊर्जा से भरे नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप सीईओ से कमांडर इन चीफ बने हैं। ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से ऊंचाई पर पहुंचाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में चुनाव के वक्त 'अबकी बार मोदी सरकार' की तर्ज पर 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप का मेरे साथ होना दोस्ती का प्रमाण है, हम इस दोस्ती को नए मुकाम पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पहली मुलाकात में ही ट्रंप ने भारत को सच्चा दोस्त बताया था।