फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Narendra Modi holds talks with UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed in Abu Dhabi

UAE: PM मोदी बोले- यूएई संग व्यापार को 85 से बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक ले जाएंगे; जानें किन समझौतों पर बनी सहमति

Sat, 15 Jul 2023 04:10 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 04:10 PM IST
सार

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से कहा कि भारत आपको सच्चा दोस्त मानता है। अबू धाबी में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार 20 फीसदी बढ़ गया है। हमने 85 अरब डॉलर का व्यापार हासिल कर लिया है और जल्द ही हम 100 अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi holds talks with UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed in Abu Dhabi
पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद - फोटो : twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा समाप्त कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं यहां उन्होंने शनिवार को द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत की। पीएम मोदी का यूएई के राष्ट्रपति भवन कसर-अल-वतन में औपचारिक स्वागत किया गया। यहां यूएई के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से गले लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- अबू धाबी आकर खुशी हुई
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। सात ही पीएम मोदी ने कहा कि मुझे अबू धाबी आकर और आपसे मिलकर खुशी हुई है। गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए और आपके द्वारा दिए गए सम्मान के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं.... हर भारतीय आपको एक सच्चे दोस्त के रूप में देखता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और यूएई का  द्विपक्षीय व्यापार 20 फीसदी बढ़ा
पीएम मोदी ने मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ  व्यापार, निवेश और रक्षा संबंधों समेत और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से कहा कि भारत आपको सच्चा दोस्त मानता है। अबू धाबी में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार 20 फीसदी बढ़ गया है। हमने 85 अरब डॉलर का व्यापार हासिल कर लिया है और जल्द ही हम 100 अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि आपने मुझे जो सम्मान दिया, इससे बढ़कर अपनेपन का कोई सबूत नहीं है कि एक भाई अपने भाई से मिले। हमने (भारत-यूएई) तीन महीने के भीतर ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जो आपके सहयोग और प्रतिबद्धता के बिना संभव नहीं होता। साथ ही पीएम मोदी बोले कि मैंने यूएई में सीओपी-28 शिखर सम्मेलन में भाग लेने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए नई पहल कर रहे हैं। दोनों देशों की मुद्राओं में व्यापार समझौते पर आज का समझौता हमारे मजबूत आर्थिक सहयोग और विश्वास को दर्शाता है।

आईआईटी दिल्ली यूएई में खोलेगा कैंपस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे पर भारतवासियों और यूएई में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री के दौरे पर भारत सरकार और यूएई में एक ऐतिहासिक समझौता किया गया है। समझौते के तहत यूएई में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी दिल्ली की ओर से यूएई में अपना कैंपस खोला जाएगा। कैंपस में जनवरी 2024 से मास्टर पाठ्यक्रम और अगले साल सितंबर से स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची का ट्वीट कर कहा कि भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रतिष्ठित कसर अल वतन प्रेसिडेंशियल पैलेस में स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा होने वाली है।

आरबीआई और यूएई के सेंट्रल बैंक के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर
आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और यूएई के सेंट्रल बैंक ने सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने और उनके भुगतान और संदेश प्रणालियों को आपस में जोड़ने के लिए सहयोग के लिए एक रूपरेखा स्थापित करने के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।




पीएम की यात्रा का इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
पीएम मोदी की इस यात्रा का फोकस ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा पर रहेगा, जिसके दौरान दोनों देश पिछले साल एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। भारत और यूएई व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, फिनटेक, रक्षा, सुरक्षा और मजबूत लोगों से लोगों के संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed