PM Modi Oman Visit: पीएम मोदी ओमान पहुंचे, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे जहां वह खाड़ी देश के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच एक महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को ओमान पहुंचे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान पीएम मोदी ओमान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी की उपस्थिति में गुरुवार को दोनों देशों के बीच महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होंगे। मस्कट पहुंचे पीएम मोदी का होटल में भारतवंशियों ने शानदार स्वागत किया।
हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मोदी सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान पहुंचे हैं। खाड़ी देश की यह उनकी दूसरी यात्रा है और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
ओमान पहुंचे पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मस्कट एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए ओमान के उप प्रधानमंत्री (रक्षा मामलों) सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी बहुत अच्छी बातचीत भी हुई, जिसमें हमने भारत-ओमान दोस्ती पर अपने विचार साझा किए।
Extremely grateful to HH Sayyid Shihab bin Tariq Al Said, Oman’s Deputy Prime Minister for Defence Affairs for the warm welcome at Muscat airport. We also had a great interaction, exchanging perspectives on India-Oman friendship. pic.twitter.com/pfdqA34R5F
— Narendra Modi (@narendramodi) December 17, 2025
भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते को पिछले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के रूप में आधिकारिक तौर पर नामित इस समझौते के लिए वार्ता नवंबर 2023 में औपचारिक रूप से शुरू हुई थी और बातचीत इस वर्ष संपन्न हुई। पीएम मोदी ओमान में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ मजबूत वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सुल्तान तारिक के साथ चर्चा करेंगे। वह प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a meeting with Sayyid Shihab bin Tarik Al Said, Deputy Prime Minister for Defence Affairs of Oman, after his arrival in Muscat.
(Video: ANI/DD News) pic.twitter.com/j2hjOgqTpr
— ANI (@ANI) December 17, 2025