फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   prime minister modi congratulated medical team that rescued indians from coronavirus hit wuhan

कोरोनावायरस: चीन के वुहान से भारतीयों को लाने वाली टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 17 Feb 2020 05:23 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 17 Feb 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi congratulated medical team that rescued indians from coronavirus hit wuhan

पीएम मोदी ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल को एक पत्र लिखा और वुहान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता करने वाली दस सदस्यी मेडिकल टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने नर्सिंग अधिकारी मनु जोसेफ को पत्र में लिखा कि कोरोना वायरस प्रकोप के केंद्र बने वुहान से हमारे नागरिकों को निकालने में सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पतालों से मेडिकल टीम के प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन


इस वायरस के प्रकोप ने पूरी दुनिया को चिंतित कर दिया है। ऐसे परिदृश्य में, संकट की घड़ी में भारतीय नागरिकों की निकासी ने न केवल उन्हें राहत मिली है, बल्कि दुनिया भर में बसे भारतीय प्रवासियों को फिर से आश्वस्त किया है कि संकट के समय में, पूरा देश मजबूती से खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में फंसे भारतीयों को निकलने का मिला एक और मौका

भारत सरकार ने चीन में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से बाहर निकलने के लिए एक और अवसर दिया है। चीन में भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि भारत से दवाईयां को लेकर आने वाला जहाज वापसी में खाली जाएगा तो इस स्थिति को देखते हुए तय किया गया है कि जो लोग वुहान या हुबेई से निकल कर भारत वापस जाना चाहते हैं वह इस मौके का इस्तेमाल करते हुए खाली जहाज से भारत वापस जा सकत हैं। यहां कार्यरत भारत के दूतावास की ओर से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई।

दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत सरकार इस हफ्ते चीन में एक मेडिकल सप्लाई से भरपूर विमान भेजेगी, जो कि चीन में कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करेगा। जब ये विमान वापसी करेगा तो वुहान/हुबेई पर मौजूद भारतीय नागरिकों को वापस भी लाएगा। इसमें आगे कहा गया है कि वुहान/हुबई में ऐसे कई भारतीय हैं जो देश वापस आना चाहते हैं और लगातार दूतावास के संपर्क में हैं।

हम सभी भारतीयों से अपील करते हैं कि अगर आप इस फ्लाइट में वापस आना चाहते हैं तो तुरंत दूतावास से संपर्क करें।  भारत ने इससे पहले दो एयर इंडिया के विमानों की दो उड़ानों के जरिए अपने सैकड़ों छात्रों को चीन से बाहर निकाला था। 

अगले सप्ताह रवाना होगा दवाईयों का विमान 

भारत की ओर से चीन को जाने वाली दवाईयों की खेप अगले सप्ताह भेजी जाएगी। इस मदद का प्रस्ताव स्वयं पीएम मोदी ने चीन को दिया था। चीन ने कहा है कि उसे मेडिकल मास्क, दस्तानों और सूट की विशेष जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed