{"_id":"5ed47a238ebc3e903b731d64","slug":"prime-minister-in-romania-break-the-law-has-to-give-double-penalty-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही कानून तोड़ने पर रोमानिया के पीएम को देना पड़ा दो बार जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपने ही कानून तोड़ने पर रोमानिया के पीएम को देना पड़ा दो बार जुर्माना
Mon, 01 Jun 2020 09:16 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:16 AM IST
सार
- रोमानिया के प्रधानमंत्री लुडोविक ओरबान पर दोहरा जुर्माना
- चेहरे पर बिना मास्क और लोगों के बीच बैठकर धुम्रपान करने के लिए लगा जुर्माना
- लुडोविक ओरबान ने अपने ही बने कानून का उल्लंघन किया
विज्ञापन
रोमानिया के प्रधानमंत्री लुडोविक ओरबान
- फोटो : Euro News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोमानिया के प्रधानमंत्री लुडोविक ओरबान पर अपने ही कानून तोड़ने पर दो बार जुर्माना देना पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में लुडोविक ओरबान को मंत्रियों के बीच सामाजिक दूरी के कानून को अनदेखी करते हुए धुम्रपान करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
रोमानिया में कोरोना के संक्रमण की वजह से वहां धू्म्रपान पूरी तरह से प्रतिबंधित है और सामाजिक दूरी के लिए कुछ कानून हैं। यही नहीं ओरबान ने बैठक के दौरान अपने चेहरे पर मास्क नहीं पहना है। रिपोर्ट्स में ऐसा बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें प्रधानमंत्री ओरबान के जन्मदिन के मौके पर ली गई हैं और कैबिनेट के मंत्री उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ओरबान पर कोरोना वायरस को रोकने के लिए खुद के बनाए गए कानूनों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री ओरबान को 51,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ओरबान पर दो जुर्माने लगाए हैं, एक कि उन्होंने समारोह में लोगों के बीच मास्क नहीं पहना है और दूसरा लोगों के बीच बैठकर धु्म्रपान कर रहे हैं। ओरबान ने कहा कि देश में कानून सबके लिए एक है।
रोमानिया में 60 दिन का लॉकडाउन 15 मई को हटा दिया गया था। वहीं ओरबान सरकार ने 30 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। सरकार के मुताबिक सार्वजनिक जगहों और परिवहन में मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा घर में धु्म्रपान करने की मनाही है।