{"_id":"5f7f6ef7fa718f45d61e12f3","slug":"prime-accused-in-george-floyd-s-death-ex-police-officer-released-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मुख्य आरोपी पूर्व अधिकारी जेल से रिहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मुख्य आरोपी पूर्व अधिकारी जेल से रिहा
Fri, 09 Oct 2020 01:26 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकन मूल के अमेरिकन नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में बुधवार को मुख्य आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को जमानत मिल गई, जिसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन की स्थिति में शांति बनाए रखने में मदद करने के लिए मिनेसोटा के गवर्नर ने नेशनल गार्ड को सक्रिय रहने के लिए कहा है।
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, चाउविन को दस लाख डॉलर के मुचलके पर ओक पार्क हाइट्स की हेनेपिन काउंटी जेल से रिहा किया गया, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 25 मई को श्वेत पुलिस अधिकारी चाउविन ने हथकड़ी लगाए अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड को जमीन पर पटककर उसकी गर्दन पर अपना घुटना रख दिया था। फ्लॉयड द्वारा सांस नहीं ले पाने की शिकायत के बावजूद उन्होंने कई मिनट बाद अपना घुटना हटाया। इस दौरान फ्लॉयड की मौत हो गई थी। फ्लॉयड की मौत का वीडियो वायरल होने के बाद दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हुए थे।
विज्ञापन