फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Xi Jinping says Taiwan is China's sacred territory National Day

China: राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवन पर फिर जमाया हक, कहा- वह हमारा पवित्र क्षेत्र है

Mon, 30 Sep 2024 10:02 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 10:02 PM IST
सार

China: राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आयोजित एक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि  चीनी लोग मानवता की शांति और विकास के लिए उपलब्धियां हासिल करेंगे

विज्ञापन
President Xi Jinping says Taiwan is China's sacred territory National Day
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर से ताइवन पर अपना कब्जा ठोंका है। शी जिनपिंग ने सोमवार को कहा कि ताइवान चीन का पवित्र क्षेत्र है और बीजिंग ताइवान की स्वतंत्रता का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने अलगाववादियों शक्तियों को कड़ा संदेश देते हुए चीनी जनता से अपील की कि वे सभी अनिश्चितताओं को पार करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन में यह बात कही।
विज्ञापन


'चीनी लोग मानवता की शांति और विकास के लिए उपलब्धियां हासिल करेंगे'
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आयोजित एक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चीनी लोग मानवता की शांति और विकास के लिए उपलब्धियां हासिल करेंगे और बड़े योगदान देंगे। चीन का राष्ट्रीय दिवस 1 अक्टूबर को पड़ता है।
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शी के हवाले से कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और देश का केंद्रीय कार्य चीन को एक मजबूत राष्ट्र में बदलना और सभी मोर्चों पर राष्ट्रीय पुनरुत्थान हासिल करना है। 71 वर्षीय शी जिनपिंग वर्तमान में अपने तीसरे कार्यकाल में हैं और पार्टी के परंपरागत दो कार्यकाल की सीमा को पार करते हुए इस पद पर बने हुए हैं। जबकि इससे पहले तक चीन में कोई व्यक्ति अधिकतम 2 कार्यकाल तक ही इस पद पर रह सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के साथ बढ़ती रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता की ओर इशारा करते हुए कहा कि, भविष्य के लिए तैयार रहें और सभी अनिश्चितताओं को दृढ़ता से पार करें। ताइवान को चीन का अभिन्न अंग बताते हुए शी ने कहा, ताइवान चीन का पवित्र क्षेत्र है और दोनों ओर के लोग एक-दूसरे से रक्त से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि, ताइवान की स्वतंत्रता के लिए अलगाववादी गतिविधियों का दृढ़ता से विरोध करना चाहिए।

'चीन ताइवान को मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है'
चीन ताइवान को मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है और हाल के वर्षों में शी जिनपिंग ने बड़े पैमाने पर स्वशासित द्वीप पर सैन्य तैनाती की है। वे इस द्वीप के पुनः एकीकरण पर आक्रामक रुख अपना रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह शांतिपूर्ण तरीकों से होगा। हाल ही में विलियम लाई चिंग-ते के ताइवान के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से चीन ने ताइवान के "अलगाववादियों" के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है।


आर्थिक मोर्चे पर बोलते हुए राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन आर्थिक सुधार और खुलेपन को जारी रखेगा, हालांकि देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मंदी से जूझ रही है। शी ने कहा कि, निश्चित रूप से कठिनाइयां और बाधाएं आएंगी, लेकिन कोई भी कठिनाई चीनी लोगों की प्रगति की गति को नहीं रोक सकती है। उनकी यह टिप्पणी चीनी सरकार द्वारा ब्याज दरों में कटौती सहित कई आर्थिक उपायों के बाद आई है। शी ने जोर देकर कहा कि अभूतपूर्व आधुनिकीकरण को लगातार आगे बढ़ाना पीआरसी की वर्षगांठ मनाने का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed