फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Volodymyr Zelensky says Russia has fired more than 1100 guided aerial bombs at Ukrainian targets

Russia-Ukraine: रूस ने यूक्रेन के ठिकानों पर 1100 बम दागे, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया निर्देशित हवाई हमला

Mon, 28 Oct 2024 02:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 02:19 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन संघर्ष 32 महीने से जारी है। ताजा घटनाक्रम में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस द्वारा यूक्रेन पर 1100 से अधिक निर्देशित हवाई बम दागने का दावा किया है। 

विज्ञापन
President Volodymyr Zelensky says Russia has fired more than 1100 guided aerial bombs at Ukrainian targets
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुए 32 महीने से अधिक बीत चुके हैं। इसके बावजूद भी संघर्ष रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब रूस ने यूक्रेन पर फिर से हमले तेज कर दिए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को दावा किया है कि रूस ने पिछले सप्ताह यूक्रेन पर 1100 से अधिक निर्देशित हवाई बम दागे हैं। इसके अलावा, 560 से अधिक स्ट्राइक ड्रोन और विभिन्न प्रकार की लगभग 20 मिसाइलों की बौछार की है।  
विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि रूस यूक्रेन के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई बंद नहीं कर रहा है। रोजाना, वह विभिन्न प्रकार के हथियारों का उपयोग करके हमारे लोगों, शहरों और गांवों के खिलाफ आक्रामकता शुरू करता है। इस सप्ताह, रूस ने 1100 से अधिक निर्देशित हमले किए हैं। इनमें हवाई बम, 560 से अधिक स्ट्राइक ड्रोन और विभिन्न प्रकार की लगभग 20 मिसाइलें शामिल हैं। 
विज्ञापन


सेना और नागरिकों का जताया आभार
उन्होंने कहा कि मैं सेना और उन नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो यूक्रेनियों को रूसी हमलों से बचाने के लिए दिन-रात सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन दुश्मन के मंसूबे को नाकाम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि हम दुश्मन को रोकने, यूक्रेन को मजबूत करने और देश के नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसक संघर्ष की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को हुई 
रूस-यूक्रेन के बीच हिंसक संघर्ष 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था। इस लड़ाई में अब तक हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं। शुरुआत में रूस ने इसे विशेष सैन्य कार्रवाई का नाम दिया था। दोनों देशों के टकराव को लेकर भारत समेत कई देशों ने चिंताई जताई है और लगातार संघर्ष विराम का आह्वान भी किया जा रहा है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed