फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Volodymyr Zelensky on Grammy Awards 2022 stage, appeals for Ukraine's help against Russian attacks

ग्रैमी के मंच से जेलेंस्की की गुहार: यूक्रेन में बर्बाद शहरों का मौन और मर चुके लोगों का शाश्वत सन्नाटा, प्लीज! इसे संगीत से भर दीजिए 

Mon, 04 Apr 2022 09:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Apr 2022 09:30 AM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भावुक वीडियो मैसेज में कहा, हमारे प्रियजन नहीं जानते कि हम फिर से साथ रहेंगे या नहीं। युद्ध हमें यह चुनने की अनुमति नहीं देता कि कौन बचेगा कौन शाश्वत मौन हो जाएगा।

विज्ञापन
President Volodymyr Zelensky on Grammy Awards 2022 stage, appeals for Ukraine's help against Russian attacks
ग्रैमी अवार्ड के मंच पर जेलेंस्की का भाषण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन इस समय लाशों से पटा हुआ है। वहां के खूबसूरत शहर खंडहर से डरा रहे हैं। चीख-पुकार और मौतों से निकला सन्नाटा किसी को भी डराने के लिए काफी है। रूसी हमलों के बीच यूक्रेन का वह हाल हुआ है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ग्रैमी अवार्ड सेरेमनी के मंच से जो भावुक अपील की है, वह किसी को भी रुला देगी। 

विज्ञापन


दरअसल, ग्रैमी अवार्ड के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो चलाया गया। इस वीडियो को बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर दिखा गया, जिसमें उन्होंने दुनिया से यूक्रेन की मदद व समर्थन की अपील की। यह वीडियो मैसेज यूक्रेनियन सिंगर मीका न्यूटन और पोएट ल्यूबा यकिमचुक की परफॉरमेंस से पहले दिखाया गया। 
विज्ञापन


हमारे संगीतकार अस्पतालों में गाते हैं 
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भावुक वीडियो मैसेज में कहा, हमारे प्रियजन नहीं जानते कि हम फिर से साथ रहेंगे या नहीं। युद्ध हमें यह चुनने की अनुमति नहीं देता कि कौन बचेगा कौन शाश्वत मौन हो जाएगा। हमारे संगीतकार टक्सीडो के बजाए बॉडी आर्मर पहनते हैं। वे घायलों के लिए अस्पतालों में गाते हैं। यहां तक कि वे उनके लिए भी गाते हैं, जो उन्हें सुन नहीं सकते। यह संगीत टूट जाएगा। हम स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं। जीने के लिए। प्यार के लिए। हम रूस से लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौन को संगीत से भर दीजिए 
जेलेंस्की ने कहा, संगीत के विपरीत क्या है? बर्बाद हुए शहरों का शोर, मरे हुए लोग और उनका शाश्वत सन्नाटा। इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए। हमारी कहानी बताने के लिए इस सन्नाटे को आज ही भर दीजिए। हमारी मदद कीजिए, किसी भी प्रकार से हमारा समर्थन कीजिए। उन्होंने कहा, मैनें सपना देखा है, यूक्रेन की आजादी का। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed