फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President of South Korea advises Joe Biden to learn from Trump diplomatic failure

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने ट्रंप की कूटनीतिक विफलता से बाइडन को सीखने की दी सलाह

Tue, 19 Jan 2021 12:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Jan 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
President of South Korea advises Joe Biden to learn from Trump diplomatic failure
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए-इन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए-इन ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक विफलता से सबक लेने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


एक उदारवादी और युद्ध शरणार्थी के बेटे मून ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ ट्रंप की तीन बैठकों के लिए जी तोड़ मेहनत की थी। लेकिन उत्तर कोरिया के निरस्त्रीकरण के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों पर असहमति के कारण कूटनीतिक गतिरोध बना रहा।
विज्ञापन


उधर बाइडन ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता पर सार्थक रोक लगाने के बजाय समिट के पीछे भागते रहे। उत्तर कोरिया का अपने हथियारों के परीक्षण का प्रदर्शन करने का इतिहास रहा है और नए अमेरिकी राष्ट्रपति की परख के लिए उकसाने वाला काम करता रहा है। किम अपने हाल के भाषणों में परमाणु हथियारों के कार्यक्रम को मजबूत करने की कसम खाई थी। ऐसा लगता है कि यह सब वह अमेरिका में नई सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed