फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden warns US companies of potential Russian cyber attacks

Ukraine Russia War: अमेरिकी कंपनियों पर रूस कर सकता है साइबर हमला, राष्ट्रपति बाइडन ने दी चेतावनी

Tue, 22 Mar 2022 05:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Mar 2022 05:40 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए कहा है कि रूसी सरकार संभावित साइबर हमले के लिए विकल्प तलाश रही है। पश्चिमी प्रतिबंधों के जवाब में रूस साइबर हमले की योजना बना रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने यह भी कहा कि वह रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखेंगे।

विज्ञापन
President Joe Biden warns US companies of potential Russian cyber attacks
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका एक अहम भूमिका अदा कर रहा है। पर्दे के पीछे रहकर अमेरिका यूक्रेन की मदद में लगा हुआ है। इसके चलते अमेरिका पर रूस की तरफ से साइबर हमले की आशंका बढ़ गई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने सोमवार को बढ़ते रूसी साइबर हमले के खतरे की ओर इशारा करते हुए खुफिया जानकारी के हवाले से अमेरिका की कंपनियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी कंपनियां तुरंत बचाव के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन


उन्होंने एक बयान में कहा कि यदि कंपनियों ने पहले से साइबर हमले से बचने क लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं, तो मैं अपने निजी क्षेत्र के भागीदारों से अपनी साइबर सुरक्षा को तुरंत सख्त करने का आग्रह करता हूं।
विज्ञापन


पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के जवाब में कर सकता है साइबर हमला
जो बाइडन ने एक खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि रूसी सरकार संभावित साइबर हमले के लिए विकल्प तलाश रही है। पश्चिमी प्रतिबंधों के जवाब में रूस साइबर हमले की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह रूस की प्लेबुक का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने कहा कि सरकार हर उपकरण का उपयोग करना जारी रखेगी, बाधित करेगी और यदि आवश्यक हो, तो महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के खिलाफ साइबर हमले का जवाब देगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि देश में सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का स्वामित्व और संचालन निजी संस्थाओं के पास है, जिन्हें विशिष्ट साइबर सुरक्षा उपाय करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।

बाइडन ने कहा साइबर सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की जरूरत
मालिकों और ऑपरेटरों को अपने डिजिटल दरवाजे बंद करने के प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। बाइडन ने कहा कि आपके पास साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण सेवाओं और प्रौद्योगिकियों की लचीलापन को मजबूत करने की जरूरत है, जिस पर अमेरिकी भरोसा करते हैं। हमें हर किसी को अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है।


ईंधन आपूर्ति मार्गों से लेकर पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है साइबर हमले से
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि साइबर हमलों से ईंधन आपूर्ति मार्गों से लेकर पानी की आपूर्ति तक सब कुछ खतरे में है, साथ ही रूसी हैकर्स को मुख्य खतरों में से एक के रूप में पहचानना है। वहीं साइबर सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि यदि रूस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाएगा तो हम भी उसका जबाव देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed