फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President joe Biden said journalism is not a crime

हांगकांग एपल डेली अखबार: राष्ट्रपति बाइडन का चीन पर निशाना, जमकर लगाई लताड़

Fri, 25 Jun 2021 12:41 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Jun 2021 12:41 AM IST
सार

अखबार के बंद होने की घटना को अर्धस्वायत्त हांगकांग पर चीन की मजबूत होती पकड़ का एक और संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन
President joe Biden said journalism is not a crime
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

हांगकांग में जारी चीन की तानाशाही और एपल डेली अखबार के बंद किए जाने के फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा यह हांगकांग और विश्व स्तर पर मीडिया की स्वतंत्रता के लिए एक दुखद दिन है। इसके साथ ही उन्होंने चीन को भी जमकर लताड़ लगाई है।  

विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि बीजिंग के दमन, गिरफ्तारी, धमकियों और एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के कारण, जो भाषणों के नाम पर दंडित करता है। एपल डेली, हांगकांग में स्वतंत्र पत्रकारिता का गढ़ है, अब इसका प्रकाशित होना बंद हो गया है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता अपराध नहीं है। हांगकांग के लोगों को प्रेस की स्वतंत्रता का अधिकार है। इसके बजाय, बीजिंग बुनियादी स्वतंत्रता से इनकार कर रहा है और हांगकांग की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला कर रहा है। हांगकांग में लोगों के समर्थन में अमेरिका हमेशा साथ रहेगा।

शनिवार से बंद होगा हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक ‘एपल डेली’ अखबार
इस सप्ताहांत शनिवार से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को चुनौती देने वाला हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एपल डेली’ बंद हो जाएगा। अखबार के पांच संपादकों और कार्यकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा अखबार से जुड़ी 23 लाख डॉलर की संपत्ति जब्त होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

निदेशक मंडल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हांगकांग में मौजूदा हालात के मद्देनजर उसका प्रिंट संस्करण और ऑनलाइन संस्करण शनिवार के बाद जारी नहीं रह सकेगा। संपादकों व अफसरों को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशियों से मिलीभगत के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।


पुलिस ने हांगकांग तथा चीन पर विदेशी प्रतिबंध लगाने की कथित साजिश के सबूत के तौर पर अखबार द्वारा प्रकाशित 30 से अधिक लेखों का हवाला दिया। निदेशक मंडल ने इस सप्ताह हांगकांग के सुरक्षा ब्यूरो को पत्र लिखकर उसकी कुछ निधि जारी करने का अनुरोध किया था ताकि कंपनी वेतन दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed