{"_id":"60ca82127e9ff350ae442c87","slug":"president-joe-biden-nominates-indian-american-sarala-vidya-for-connecticut-federal-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन ने कनेक्टिकट संघीय जज के लिए भारतवंशी को किया नामित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन ने कनेक्टिकट संघीय जज के लिए भारतवंशी को किया नामित
Thu, 17 Jun 2021 04:28 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Jun 2021 04:28 AM IST
सार
- जो बाइडन ने इंडियन-अमेरिकन सिविल राइट्स वकील सरला विद्या नागला को कनेक्टिकट राज्य में फेडरल जज के रूप में नॉमिनेट किया है।
- सीनेट से नॉमिनेशन को मंजूरी मिल जाती है तो वे कनेक्टिकट के जिला कोर्ट में सर्विस देने वाली दक्षिण एशियाई मूल की पहली न्यायाधीश बन जाएंगी।
- सरला विद्या नगाला फिलहाल अटॉर्नी कार्यालय में अपराध इकाई की उप प्रमुख हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कनेक्टिकट के संघीय न्यायाधीश पद के लिए भारतीय-अमेरिकी नागरिक अधिकार अधिवक्ता सरला विद्या नगाला को नामित किया है। सीनेट यदि उनके नाम पर मुहर लगाती है तो वे कनेक्टिकट के जिला अदालत की दक्षिण एशियाई मूल की पहली न्यायाधीश होंगी। वे फिलहाल 2017 से कनेक्टिकट में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय में मुख्य अपराध इकाई की उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
सरला विद्या नगाला 2012 में अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय से जुड़ीं और उन्होंने नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध के मामलों की समन्वयक सहित कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। इससे पहले, नगाला ने 2009 से 2012 तक सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में मुंगेर, टोल्स और ओल्सन में एक सहयोगी (एसोसिएट) के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
नगाला के अलावा, संघीय पीठ के लिए चार उम्मीदवारों और कोलंबिया जिला अदालतों के लिए दो उम्मीदवारों को नामित किया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा, नगाला असाधारण रूप से योग्य, अनुभवी, कानून के शासन और अमेरिकी संविधान के प्रति समर्पित हैं। बयान में कहा गया कि नगाला और अन्य का नामांकन राष्ट्रपति बाइडन के देश की अदालतों में विवधता को सुनिश्चित करने के वादे को पूरा करता है।
विज्ञापन