फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden has announced that us to send 31 Abrams tanks to Ukraine

Russia Ukraine War: अमेरिका ने फिर सैन्य सहायता की घोषणा की, इस बार यूक्रेन भेजेगा 31 एम1 अब्राम्स युद्धक टैंक

Thu, 26 Jan 2023 03:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Jan 2023 03:02 AM IST
सार

जो बाइडन ने कहा कि अब्राम टैंक दुनिया में सबसे सक्षम टैंक हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि वे संचालन और रखरखाव के लिए भी बेहद जटिल हैं।

विज्ञापन
President Joe Biden has announced that us to send 31 Abrams tanks to Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिका ने यूक्रेन को काफी आर्थिक के साथ सैन्य सामानों की सहायता दी है। वहीं इस बार भी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि अमेरिका यूक्रेन में 31 अत्याधुनिक अब्राम युद्धक टैंक भेजेगा, ताकि यूक्रेनी सैनिकों को रूसी सेना को पीछे धकेलने में मदद मिल सके। रूस लगभग एक साल से यूक्रेन पर लगातार आक्रमण कर रहा है।

विज्ञापन


यूक्रेन की क्षमता को बढ़ाएगा अब्राम युद्धक टैंक
राष्ट्रपति बाइडन की घोषणा बुधवार को जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ यूक्रेन की सहायता पर बातचीत के बाद हुई है। जो बाइडन ने कहा कि आज, मैं घोषणा कर रहा हूं कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन को 31 अब्राम टैंक भेजेगा, जो एक यूक्रेनी बटालियन के बराबर होगा। वहीं रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इस कदम की सिफारिश की है क्योंकि यह अपने क्षेत्र की रक्षा करने और अपने सामरिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए यूक्रेन की क्षमता को बढ़ाएगा।
विज्ञापन


अब्राम टैंक दुनिया में सबसे सक्षम
जो बाइडन ने कहा कि अब्राम टैंक दुनिया में सबसे सक्षम टैंक हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि वे संचालन और रखरखाव के लिए भी बेहद जटिल हैं। साथ ही अमेरिका इन टैंकों के रखरखाव और संचालन के लिए यूक्रेन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रदान करेगा, साथ ही अब्राम टैंकों के साथ जाने के लिए आठ एम88 रिकवरी वाहन भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा
उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन को युद्ध के मैदान में इन टैंकों को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए आवश्यक पुर्जे और उपकरण भी दे रहे हैं। हम जल्द से जल्द स्थिरता, रसद और रखरखाव के इन मुद्दों पर यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित करना शुरू करेंगे। बाइडन ने कहा कि इन टैंकों की डिलीवरी में समय लगेगा साथ ही वाशिंगटन यह सुनिश्चित करेगा कि यूक्रेन अब्राम टैंकों का बचाव करने में तैयार है।


बाइडन ने जर्मन चांसलर को दिया धन्यवाद
आगे जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेनी सेना अपने कब्जे वाले क्षेत्र की रक्षा के लिए काम कर रही है और अतिरिक्त जवाबी हमलों की तैयारी कर रही है। राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन को जर्मन लेपर्ड 2 टैंक उपलब्ध कराने के लिए जर्मन चांसलर स्कोल्ज का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं चांसलर को उनके नेतृत्व और यूक्रेन का समर्थन करने के हमारे सामूहिक प्रयासों के लिए उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed