{"_id":"601c54688ebc3ed658560201","slug":"president-gotabaya-rajapaksa-promised-action-on-the-culprits-of-the-bombings-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका : राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने बम धमाके के दोषियों पर कार्रवाई का किया वादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका : राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने बम धमाके के दोषियों पर कार्रवाई का किया वादा
Fri, 05 Feb 2021 01:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2019 में ईस्टर पर हुए बम हमलों की जांच करने वाले आयोग ने अपनी अंतिम रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है और वह 260 से अधिक लोगों की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाकर रहेंगे। राजपक्षे ने यह नहीं बताया कि रिपोर्ट में क्या बात कही गई है। उन्होंने केवल इतना कहा कि वह पहले ही आयोग की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा, पहले ही दिए जा चुके हैं आयोग की सिफारिशों को लागू करने के निर्देश
राष्ट्रपति ने देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा, हम इस त्रासदी के जिम्मेदार हर व्यक्ति को सजा दिलाएंगे। हम इस देश में आतंकवाद को फिर से सिर नहीं उठाने देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीलंका में 21 अप्रैल 2019 को छह जगह हुए सिलसिलेवार आत्मघाती बम हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले दो स्थानीय समूहों को जिम्मेदार माना जाता है। इन धमाकों में 260 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन