फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President-elect Joe Biden receives second Covid19 vaccine shot

अमेरिका: निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया

Tue, 12 Jan 2021 07:28 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Jan 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
President-elect Joe Biden receives second Covid19 vaccine shot
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है। इससे पहले बीते साल 21 दिसंबर को उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगावाया था।

विज्ञापन


जिसे खास तौर पर टीवी पर लाइव भी दिखाया गया था, ताकि लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैल सके। उस वक्त बाइडन ने कहा था कि वह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाकर लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि टीका उपलब्ध होने पर उन्हें टीकाकरण के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि टीका उपलब्ध होने पर अब उन्हें टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है।' बाइडन ने ट्वीट किया था, 'आज मैंने कोविड-19 का टीका लगवाया। उन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को शुक्रिया, जिन्होंने इसे संभव बनाने के लिए अथक मेहनत की। इसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे। अमेरिकी लोग यह जान लें कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं आपसे अपील करता हूं कि जब भी टीका उपलब्ध हो, आप इसे लगवाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डेलावेयर में क्रिस्टियाना केयर अस्पताल में नर्स ने बाइडन को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया था, जिसे फाइजर और बायोनटेक ने मिलकर तैयार किया है। ऑपरेशन वार्प स्पीड के प्रमुख सलाहकार मुंसिफ सलाउई ने सीएनएन के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम में 20 दिसंबर को कहा था कि टीका उन लोगों के लिए सुरक्षित है, जो संक्रमित हो चुके हैं। यह उनकी प्रतिरक्षा को और मजबूत बनाएगा।


उन्होंने कहा कि हमें पता है कि वायरस से प्रतिरक्षा क्षमता बेहतर नहीं होती, बल्कि समय के साथ बदतर ही होती है। इसलिए मेरा मानना है कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण सही रहेगा क्योंकि यह सुरक्षित है। मुझे लगता है कि इन लोगों को टीका लगवाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed