फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Droupadi Murmu visits JLR plant in Slovakia

President In Slovakia: यूरोपीय देश में राष्ट्रपति मुर्मू की भारतीयों से मुलाकात; विवि में मानद उपाधि भी मिली

Thu, 10 Apr 2025 10:21 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नित्रा (स्लोवाकिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नित्रा (स्लोवाकिया) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 10:21 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को स्लोवाकिया के नित्रा में टाटा मोटर्स के जगुआर लैंड रोवर प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय कर्मचारियों से भी मुलाकात की। जेएलआर प्लांट में 200 भारतीय कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा उन्होंने रामायण का कठपुतली शो भी देखा और स्लोवाकिया के बच्चों की पेंटिंग्स की प्रतियोगिता का अवलोकन भी किया। 
 

विज्ञापन
President  Droupadi Murmu visits JLR plant in Slovakia
स्लोवाकिया के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृस्पतिवार को स्लोवाकिया के नित्रा में टाटा मोटर्स के जगुआर लैंड रोवर (JLR) संयंत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लैंड रोवर डिफेंडर इकाई के रोलआउट को भी देखा। उन्होंने संयंत्र में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों से भी मुलाकात की। भारतीय कर्मचारी राष्ट्रपति से मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा, स्लोवाकिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि भी दी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि भी मिली
स्लोवाकिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि भी दी गई। उपाधि स्वीकार करने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं ऐतिहासिक शहर नित्रा में आकर और कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर यूनिवर्सिटी से यह प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट प्राप्त करके बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह एक ऐसा सम्मान है जो उस देश और सभ्यता को दिया जा रहा है जो अनादि काल से शांति और शिक्षा का प्रतीक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया-भारत व्यापार मंच को संबोधित किया
उन्होंने ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया-भारत व्यापार मंच को भी संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि स्लोवाकिया-भारत व्यापार मंच तालमेल तलाशने और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच के रूप में कार्य करता है। उन्होंने व्यापार जगत के नेताओं से अवसरों का लाभ उठाने और इन्हें ठोस परिणामों में बदलने का आग्रह किया।



ब्रातिस्लावा में रामायण का कठपुतली शो देखा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रातिस्लावा में स्लोवाक समूह द्वारा आयोजित रामायण का कठपुतली शो भी देखा। इसका आयोजन लेनका प्रेसोव के मार्गदर्शन में किया गया। लेनका बाबादलो कठपुतली थियेटर का हिस्सा हैं, जो 30 वर्षों से कठपुतली के माध्यम से बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें: President Slovakia Visit: स्लोवाकिया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति महल में हुआ औपचारिक स्वागत

स्लोवाकिया के बच्चों की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का अवलोकन किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्लोवाकिया के बच्चों की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। स्लोवाक-भारतीय मैत्री सोसायटी, भारतीय दूतावास के सहयोग से, वर्ष 2015 से ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। 'परियों की कहानियों में छिपी सुंदरता- स्लोवाक बच्चों की नजर से भारत' शीर्षक से इस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।



नित्रा के सिहोट पर सिटी पार्क में लगाया लिंडेन का पौधा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और स्लोवाकिया के समकक्ष पीटर पेलेग्रिनी ने संयुक्त रूप से लिंडेन का पौधा भी लगाया। नित्रा के सिहोट पर सिटी पार्क में स्लोवाकिया का यह राष्ट्रीय वृक्ष लगाया गया। नित्रा के मेयर मारेक हट्टास भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति पेलेग्रिनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास पहल एक पेड़ मां के नाम (Ek Ped Maa Ke Naam) के बारे में भी जानकारी दी। यह एक अभिनव जलवायु संरक्षण अभियान है जो जीवन में मां की भूमिका को रेखांकित करता है और धरती को स्वस्थ रखने में भी योगदान देता है। राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने कहा कि स्लोवाकिया भी इसी तरह की पहल कर सकता है।



राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को दो देशों के राजकीय दौरे के दूसरे चरण में स्लोवाकिया पहुंचीं। वह स्लोवाकिया का दौरा करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। 29 साल बाद यह पहला मौका है, जब कोई भारतीय राष्ट्रपति स्लोवाकिया आया है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल का दौरा किया। 

ये भी पढ़ें: Slovakia: पुर्तगाल के बाद अब स्लोवाकिया के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, क्या रहेगा कार्यक्रम; जानें

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जेएलआर की प्रवक्ता ने जताई खुशी
जेएलआर की प्रवक्ता स्लोवाकिया कैटरीना चेलेबोवा राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा संयंत्र का दौरा करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जेएलआर स्लोवाकिया नाइट्रा प्लांट भारत की ओर से स्लोवाकिया में सबसे बड़ा निवेश है। उन्होंने बताया कि अब हम इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस दशक के अंत तक प्रत्येक जेएलआर मॉडल से कम से कम एक इलेक्ट्रिक वाहन तैयार करने की योजना है। 

2018 में शुरू हुआ था जेएलआर प्लांट
टाटा मोटर्स का जेएलआर संयंत्र स्लोवाकिया के नित्रा में अक्तूबर 2018 में शुरू हुआ था। इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता हर 1,50,000 वाहन बनाने की है। इस संयंत्र में 4,400 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इनमें 3,300 स्लोवाक, 800 यूक्रेनियन और 200 भारतीय कर्मचारी हैं। इस संयंत्र में लैंड रोवर डिस्कवरी और लैंड रोवर डिफेंडर का निर्माण किया जाता है और दुनियाभर में निर्यात किया जाता है। प्लांट स्थापना के बाद से अब तक 5,30,000 डिफेंडर और डिस्कवरी वाहनों का निर्माण किया जा चुका है। 

300000 वर्ग मीटर में फैला है जेएलआर प्लांट
नित्रा में प्लांट स्थापित करने से पहले जेएलआर ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कई स्थानों का मूल्यांकन किया था। जिसके बाद नित्रा में प्लांट की स्थापना की गई। स्लोवार सरकार ने 125 मिलियन यूरो की सहायता के साथ निवेश का समर्थन किया। जेएलआर का नित्रा प्लांट 300,000 वर्ग मीटर में फैला है। यह स्लोवाकिया में एल्युमीनियम निर्माण और इंजीनियरिंग विशेषज्ञता के मामले में सबसे आगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed