Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-national-nikhil-gupta-to-be-sentenced-today-Gurpatwant-Singh-pannun-murder-for-hire-plot-us-court

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश: निखिल गुप्ता को आज सजा सुनाएगी अमेरिकी कोर्ट, होगी कितने साल की जेल?

Fri, 20 Nov 2026 03:51 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2026 03:51 AM IST
सार

अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। अमेरिकी अभियोजकों ने उसके लिए 24 साल से अधिक की जेल की मांग की है, जबकि बचाव पक्ष ने 12 साल की कैद और तीन साल की निगरानी में रिहाई की सिफारिश का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Indian-national-nikhil-gupta-to-be-sentenced-today-Gurpatwant-Singh-pannun-murder-for-hire-plot-us-court
अमेरिकी अभियोजकों ने मांगी 24 साल कैद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में खालिस्तान समर्थक अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। अमेरिकी अभियोजकों ने अदालत से गुप्ता को 24 साल से अधिक की जेल की सजा देने की मांग की है। वहीं, बचाव पक्ष ने सजा में कमी करने की अपील की है।
विज्ञापन


55 वर्षीय निखिल गुप्ता को न्यूयॉर्क में अमेरिकी जिला न्यायाधीश विक्टर मारेरो 20 नवंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे सजा सुनाएंगे। गुप्ता ने इस साल हत्या की सुपारी देने, हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश से जुड़े आरोपों को स्वीकार किया था।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने मांगी 24 साल से अधिक की सजा
अमेरिकी सरकार ने पिछले सप्ताह अदालत में दाखिल दस्तावेज में गुप्ता के लिए 293 महीने यानी करीब 24 साल और पांच महीने की कैद की मांग की। अमेरिकी अटॉर्नी जेम्स मैकडोनाल्ड ने कहा कि गुप्ता की भूमिका बेहद गंभीर थी और वह अमेरिकी जमीन पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश में अहम भागीदार था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि इस मामले में ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जो अपराध की गंभीरता को दर्शाए और यह संदेश दे कि अमेरिका में किसी की आवाज को हिंसा के जरिये दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार के मुताबिक, गुप्ता और उसके सहयोगियों ने पन्नू की राजनीतिक विचारधारा के कारण उसकी हत्या की साजिश रची थी। अभियोजन पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि इस साजिश में कम से कम एक भारतीय सरकारी कर्मचारी शामिल था। सरकार ने अदालत से अमेरिकी सजा दिशानिर्देशों के तहत तय 235 से 293 महीने की कैद की अधिकतम अवधि देने का अनुरोध किया है।

बचाव पक्ष ने 12 साल की सजा की मांग की
दूसरी ओर, निखिल गुप्ता के वकीलों ने अदालत से सजा कम रखने की अपील की है। उनका कहना है कि प्रोबेशन विभाग ने मामले की समीक्षा के बाद 144 महीने यानी 12 साल की कैद और इसके बाद तीन साल तक निगरानी में रिहाई की सिफारिश की है। बचाव पक्ष ने कहा कि प्रोबेशन अधिकारी ने गुप्ता से बातचीत की, जांच से जुड़े सभी दस्तावेजों की समीक्षा की और सजा तय करने से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विचार किया है।

वकीलों के मुताबिक, गुप्ता का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। अपराध के समय वह शराब की लत से जूझ रहे थे, जिसका इलाज नहीं हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि 55 साल की उम्र में लंबी जेल की सजा अपने आप में गंभीर होगी।
बचाव पक्ष ने यह स्वीकार किया कि गुप्ता ने एक व्यक्ति की हत्या की व्यवस्था करने पर सहमति जताई थी और इसके लिए उसे जेल की सजा मिलनी चाहिए। हालांकि, वकीलों का कहना है कि सजा अपराध और आरोपी की परिस्थितियों के अनुपात में होनी चाहिए।

गुप्ता ने अदालत को लिखे पत्र में जताया पछतावा
निखिल गुप्ता ने अदालत को लिखे पत्र में अपने किए पर पछतावा जताया है। उसने कहा कि काश वह समय को पीछे ले जाकर 2023 में हुई अपनी गलतियों को सुधार सकता। उसने लिखा कि जब वह पीछे मुड़कर देखता है तो उसे खुद पर विश्वास नहीं होता कि वह कैसा इंसान बन गया था। 

गुप्ता ने बताया कि 2023 की शुरुआत में वह अपने परिवार से दूर हो गया था और लगभग हर रात अधिक शराब पीने लगा था। उसने अपने परिवार और आसपास के लोगों को हुई तकलीफ के लिए गहरा अफसोस जताया। उसने यह भी कहा कि उसे इस बात का शुक्र है कि उसकी हरकतों के कारण किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ। उसके मुताबिक, अगर ऐसा होता तो यह उसके जीवन का सबसे बड़ा पछतावा होता।

ऐसे रची गई थी हत्या की साजिश
अमेरिकी अभियोग और अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, 2023 में निखिल गुप्ता ने भारत और अन्य जगहों पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में सह-आरोपी विकास यादव का नाम भी शामिल है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, विकास यादव के निर्देश पर गुप्ता ने एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसे वह आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा सहयोगी समझता था। हालांकि, वह व्यक्ति अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) का गोपनीय सूत्र था। गुप्ता ने उससे न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या के लिए शूटर की व्यवस्था करने में मदद मांगी थी।

एक लाख अमेरिकी डॉलर देकर हत्या करवाने की साजिश
अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक, विकास यादव ने गुप्ता के जरिये हुई बातचीत के बाद हत्या के लिए अंडरकवर अधिकारी को एक लाख अमेरिकी डॉलर देने पर सहमति जताई थी। 9 जून 2023 के आसपास गुप्ता और यादव ने एक सहयोगी के जरिये 15 हजार डॉलर नकद अग्रिम भुगतान के तौर पर भिजवाए थे।


पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। इस मामले में अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष ने अदालत के सामने अपनी-अपनी दलीलें रखी हैं। अब अदालत शुक्रवार को गुप्ता की सजा पर फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed