Portugal: लिस्बन पहुंचीं मुर्मू, 27 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला पुर्तगाल दौरा; स्लोवाकिया भी जाएंगी
Portugal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया के राजकीय हैं। किसी भारतीय राष्ट्रपति का 27 साल बाद पुर्तगाल और 29 साल बाद स्लोवाकिया का दौरा है। राष्ट्रपति पुर्तगाल यात्रा पर ऐसे समय में हैं, जब दोनों देशों के संबंधों और राजनयिक साझेदारी के 50 साल पूरे हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचीं। यह पुर्तगाल और स्लोवाकिया की उनकी 7 से 10 अप्रैल तक की चार दिन की राजकीय यात्रा की शुरुआत है। मुर्मू यह दौरा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर कर रही हैं। यह यात्रा 27 साल बाद हो रही है। इससे पहले 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने पुर्तगाल की राजकीय यात्रा की थी।
भारतीय राष्ट्रपति का 29 साल बाद स्लोवाकिया दौरा
9 से 10 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाकिया में रहेंगी। यह यात्रा स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेल्लेग्रिनी के निमंत्रण पर हो रही है। पिछले 29 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली स्लोवाकिया यात्रा होगी।
राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर क्या बोला विदेश मंत्रालय
इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की राजकीय यात्रा के लिए प्रस्थान किया। पिछले 25 वर्षों से ज्यादा समय बाद भारत की राष्ट्रपति की इन दोनों देशों में पहली राजकीय यात्रा है।'
ये भी पढ़ें: अब भी रूस के कब्जे में हजारों यूक्रेनी नागरिक, रिहाई की उम्मीद अनिश्चित; मानवाधिकार संगठनों का दावा
भारत-पुर्तगाल राजनयिक संबंधों के पचास साल
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा, यह यात्रा भारत के इन दोनों अहम यूरोपीय साझेदारों के साथ बहुआयामी सहयोग को और विस्तार देगी। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक यात्रा बताया। पुर्तगाल यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए सचिव तन्मय लाल ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा ऐतिहासिक बन जाती है क्योंकि भारत और पुर्तगाल इस समय अपने राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे कर रहे हैं। यह यात्रा 'दोनों देशों की दोस्ती और साझेदारी को आगे बढ़ाएगी।'
उन्होंने कहा, 'भारत के राष्ट्रपति की पुर्तगाल की पिछली यात्रा को 27 साल हो चुके हैं, इसलिए यह यात्रा बहुत प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक है। राष्ट्रपति पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर वहां जा रही हैं।' सचिव लाल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और पुर्तगाल के बीच उच्च स्तरीय दौरे लगातार हुए हैं, जो दोनों देशों के बीच मजबूत और सक्रिय संबंधों को दर्शाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.