फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Donald Trump US illegal migrants Guantanamo Bay detention centre opening News Updates

Guantanamo Bay: राष्ट्रपति ट्रंप का फरमान- अवैध प्रवासियों को रखने के लिए खोलें ग्वांतानामो बे हिरासत केंद्र

Thu, 30 Jan 2025 05:24 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 30 Jan 2025 05:24 AM IST
सार

ट्रंप ने कहा, हमारे पास ग्वांतानामो में 30,000 बिस्तर हैं। यहां हम उन्हें रखेंगे। इनमें से कुछ इतने खतरनाक हैं कि हमें यह तक भरोसा नहीं कि उनके देश उन्हें हिरासत में रख पाएंगे। हम नहीं चाहते कि वे वापस आएं इसलिए हम उन्हें ग्वांतानामो भेज रहे हैं।

विज्ञापन
President Donald Trump US illegal migrants Guantanamo Bay detention centre opening News Updates
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को रखने के लिए ग्वांतानामो बे हिरासत केंद्र खोलने का आदेश जारी किया है। ट्रंप ने ‘उच्च प्राथमिकता वाले अपराधी विदेशियों’ को हिरासत में रखने के लिए ग्वांतानामो-बे में 30,000 लोगों की क्षमता वाला केंद्र स्थापित करने के संबंध में एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्वांतानामो बे हिरासत केंद्र का इस्तेमाल अब तक आतंकियों को रखने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन अब इसमें आपराधिक रिकॉर्ड वाले अवैध प्रवासियों को भी रखा जाएगा। ट्रंप ने रक्षा व गृह सुरक्षा मंत्रालय को यह केंद्र तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, हमारे पास ग्वांतानामो में 30,000 बिस्तर हैं। यहां हम उन्हें रखेंगे। इनमें से कुछ इतने खतरनाक हैं कि हमें यह तक भरोसा नहीं कि उनके देश उन्हें हिरासत में रख पाएंगे। हम नहीं चाहते कि वे वापस आएं इसलिए हम उन्हें ग्वांतानामो भेज रहे हैं।
विज्ञापन


यहूदी विरोध रोकने को स्कूली कोर्स में बदलाव
इसके अलावा ट्रंप ने अमेरिकी स्कूलों में यहूदी विरोध और ऐसी शिक्षा पर रोक लगाने का आदेश दिया है, जो नस्ल और लिंग-भेद को बढ़ावा देती है। ट्रंप ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसकी वजह इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान कई अमेरिकी कई स्कूलों विवि में यहूदी विरोधी घटनाएं रहीं। ट्रंप के नए आदेश के तहत हमास समर्थक छात्रों का वीजा रद्द किया जा सकेगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही का रास्ता भी खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed