फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif gets new job in govt of his daughter Maryam Nawaz in Pakistan's Punjab, News in hindi

Pakistan: पूर्व पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को मिली नई जिम्मेदारी, बेटी मरियम की सरकार में संभालेंगे अहम विभाग

Thu, 20 Mar 2025 04:27 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

Nawaz Sharif: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब एक नए पद को संभालते दिखेंगे। बता दें कि, पंजाब प्रांत में अपनी बेटी मरियम नवाज की सरकार में नवाज शरीफ को लाहौर अथॉरिटी फॉर हेरिटेज रिवाइवल के मुख्य संरक्षक का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
Nawaz Sharif gets new job in govt of his daughter Maryam Nawaz in Pakistan's Punjab, News in hindi
नवाज शरीफ और मरियम नवाज - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पंजाब प्रांत में अपनी बेटी मरियम नवाज की सरकार में नई नौकरी मिली है। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज अब लाहौर अथॉरिटी फॉर हेरिटेज रिवाइवल (एलएएचआर) के मुख्य संरक्षक बन गए हैं। जिसके बाद अब नवाज शरीफ लाहौर में औपनिवेशिक काल की कई इमारतों के जीर्णोद्धार का काम देखेंगे।
विज्ञापन


पीटीआई ने नवाज शरीफ का उड़ाया मजाक
पंजाब प्रशासन ने नवाज शरीफ को एलएएचआर का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया है। वे लाहौर के पुराने शहर के जीर्णोद्धार का काम देखेंगे। वहीं नवाज शरीफ को मिली नई जिम्मेदारी पर जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष का मजाक उड़ाया और उन्हें सरकारी नौकरी मिलने पर बधाई दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - X: केंद्र सरकार के खिलाफ अदालत पहुंची एलन मस्क की कंपन एक्स; सेंसरशिप और आईटी अधिनियम के उल्लंघन का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई ने नवाज शरीफ पर लगाया आरोप
विपक्षी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता शौकत बसरा ने गुरुवार को कहा, '2024 के चुनावों में अपनी पार्टी की अपमानजनक हार के बाद नवाज शरीफ सेवानिवृत्त जीवन जी रहे हैं। इमरान खान का जनादेश चुराकर नवाज और जरदारी की पार्टियों पीएमएलएन और पीपीपी को दे दिया गया। अब नवाज की बेटी पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम ने उन्हें कुछ काम करने के लिए दिया है। नवाज के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा कि वे सेवानिवृत्त राजनेता के रूप में पुरानी इमारतों के जीर्णोद्धार जैसे कुछ कामों में खुद को व्यस्त रखें।' 


यह भी पढ़ें - MF Hussain: प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन की पेटिंग ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूयॉर्क में 118 करोड़ में हुई बिक्री

'चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए लौटे थे नवाज'
उन्होंने कहा कि नवाज चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए 2023 में लंदन से लौटे थे, लेकिन सैन्य संस्थान ने उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ को इस काम के लिए बिल्कुल सही कठपुतली के रूप में चुना, जिससे बड़े शरीफ को अपने घाव चाटने के लिए छोड़ दिया गया। शौकत बसरा ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, 'अब नवाज शरीफ लाहौर के चारदीवारी वाले शहर की पुरानी इमारतों की निगरानी करते नजर आएंगे।'

मरियम सरकार की क्या है योजना?
पंजाब सरकार ने 100 से अधिक इमारतों को ऐतिहासिक विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किया है। नवाज शरीफ ने लाहौर की विरासत को बहाल करने के लिए वाल्ड सिटी अथॉरिटी लाहौर से एक व्यापक योजना मांगी है। नवाज शरीफ ने कहा, 'पुराना लाहौर अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत है और इसे इसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाना चाहिए। हमारी खोई हुई विरासत को संरक्षित करना एक राष्ट्रीय कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed