फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pratt & Whitney will vigorously defend itself against Go First's claims

'हम कानून का लेंगे सहारा...': इंजन समस्या के गो फर्स्ट के आरोपों को US की कंपनी ने बताया बेबुनियाद, दी चेतावनी

Thu, 11 May 2023 08:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 11 May 2023 08:37 AM IST
सार

गो फर्स्ट के सीईओ ने अमेरिकी कंपनी पर निशाना साधा था। गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि एयरलाइन में आई गड़बड़ी का कारण प्रैट एंड व्हिटनी इंजन हैं।

विज्ञापन
Pratt & Whitney will vigorously defend itself against Go First's claims
इंजन समस्या के गो फर्स्ट के आरोपों को US की कंपनी ने बताया बेबुनियाद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गो फर्स्ट ने अपनी वित्तीय स्थिति के लिए अमेरिकी कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) को कसूरवार बताया था। वहीं, जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा ने भी गो फर्स्ट के बयान का समर्थन किया था। हालांकि, अब पीएंडडब्ल्यू के एक अधिकारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वह एयरलाइन के दावों के खिलाफ कानून का सहारा लेगी। 

विज्ञापन

यह है मामला

गौरतलब है, कहा जा रहा था कि अमेरिकी कंपनी एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) ने मध्यस्थता फैसले का पालन किया होता तो वाडिया समूह की एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट गंभीर संकट में नहीं फंसती। सिंगापुर मध्यस्थता अदालत ने पीएंडडब्ल्यू को आदेश दिया था कि वह 27 अप्रैल तक कम से कम 10 अतिरिक्त लीज इंजन और दिसंबर 2023 तक प्रतिमाह अन्य 10 अतिरिक्त लीज इंजन कंपनी को देने के लिए सभी उचित कदम उठाए। पीएंडडब्ल्यू ने ऐसा नहीं किया। अगर प्रैट एंड व्हिटनी ने इन निर्देशों का पालन किया होता, तो गो फर्स्ट अगस्त-सितंबर 2023 तक पूर्ण संचालन में वापस आ जाता।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Go First: एयरलाइन CEO ने संकट के लिए इंजन मुहैया कराने वाली कंपनी पर फोड़ा ठीकरा, कर्मियों को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गो फर्स्ट  ने लगाया था आरोप

इसके बाद गो फर्स्ट के सीईओ ने अमेरिकी कंपनी पर निशाना साधा था। गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि एयरलाइन में आई गड़बड़ी का कारण प्रैट एंड व्हिटनी इंजन हैं। इनके बार-बार खराब होने की वजह से एयरलाइन में समस्या आई है। वहीं उन्होंने लीज देने वाले लोगों (पट्टेदार) द्वारा सख्ती करने की बात भी कही थी।

सीईओ ने कहा था कि एयरलाइन का बेड़ा घटता जा रहा है। ऐसे में हम पट्टेदारों के भुगतान के लिए राजस्व उत्पन्न करने में असमर्थ हैं। ऐसे में पट्टेदार कठोर कदम उठा रहे हैं। 

अमेरिकी कंपनी का बयान

अमेरिकी कंपनी पीएंडडब्ल्यू के अधिकारियों ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा था कि यह पहली बार नहीं है, जब गो फर्स्ट के साथ ऐसा कुछ हुआ है। उसका पहले भी प्रैट के प्रति अपने वित्तीय दायित्वों को खो देने का एक लंबा इतिहास रहा है। अब उसने एक बार गो फर्स्ट एयरलाइन के आरोप को बेबुनियाद बताया है। प्रैट एंड व्हिटनी ने कहा कि उसकी वित्तीय स्थिति के लिए हम जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने जो आरोप लगाया है उससे सख्ती से निपटा जाएगा। हम कानून का सहारा लेंगे।

यह भी पढ़ें- Lufthansa: जर्मन एयरलाइन पर गो फर्स्ट जैसा संकट, कहा- खराब इंजन के कारण हमारे विमान भी नहीं भर पा रहे उड़ान

2005 में पट्टे के दो विमानों से शुरू हुई थी कंपनी

वाडिया समूह की कंपनी लंबे समय से पूंजी जुटाने के लिए निवेशकों से बात कर रही है पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। आईपीओ लाने के लिए भी सेबी के पास मसौदा जमा कराया गया है। गो फर्स्ट एयरलाइन की शुरुआत जेह वाडिया ने 2005 में बिना किसी विस्तृत योजना के शुरू की थी और उस समय दो विमान पट्टे पर लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed