{"_id":"5e798d738ebc3e76902918fb","slug":"pramit-maakoday-assistance-to-coronavirus-affected-indian-professionals-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: भारतीय मूल के प्रमीत माकोडे अमेरिका में इस तरह कर रहे भारतीयों की मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: भारतीय मूल के प्रमीत माकोडे अमेरिका में इस तरह कर रहे भारतीयों की मदद
Tue, 24 Mar 2020 10:26 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Pramit Maakoday
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में इंडोयूएस हेल्थ इनीसिएटिव के को-फाउंडर भारतीय मूल के प्रमीत माकोडे ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए सराहनीय कदम उठाया है। प्रमीत भारत में इंदौर के रहने वाले हैं, लेकिन वह अमेरिका के बोस्टन, मेसाचुसेट्स में पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं। प्रमीत कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) उत्तरी अमेरिका कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थिति से निपटने में भारतीयों छात्रों विशेषकर आईटी पेशेवरों की मदद के लिए आगे आया है। सीएसआई ने उत्तरी अमेरिका में भारतीय होटल मालिकों के समूह के सहयोग से लोगों के लिए रहने और खाने का प्रबंध कर रही है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं जिस पर विषम परिस्थितियों में भारतीय लोगों से संपर्क करने को कहा गया है। भारतीय पेशेवर फोन नंबर +91 98403 41902 और ईमेल: admn.officer@csi-india.org पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएसआई इस संकट के समय में आईटी पेशेवरों की मदद में सहयोग के लिए होटल मालिकों और भारतीय दूतावास / वाणिज्य दूतावासों के प्रति आभार व्यक्त करता है। प्रमीत माकोडे द्वारा किए गए काम की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।