{"_id":"5e44a4de8ebc3ee5fb3e6cfd","slug":"ppp-chairman-bilawal-bhutto-calls-pak-pm-imran-khan-a-chhota-aadmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : राष्ट्रीय असेंबली में बिलावल भुट्टो ने इमरान खान को घेरा, कहा 'छोटा आदमी'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : राष्ट्रीय असेंबली में बिलावल भुट्टो ने इमरान खान को घेरा, कहा 'छोटा आदमी'
Thu, 13 Feb 2020 06:52 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 13 Feb 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो)
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान असेंबली में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान पर जमकर निशाना साथा। महंगाई के मुद्दे पर हो रही चर्चा के दौरान भुट्टो ने इमरान को छोटा आदमी तक कह डाला। पाकिस्तान की पत्रकार नाइला इनायत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बिलावल भुट्टो कह रहे हैं, इमरान खान की पूरी राजनीति किसी आईएसआई प्रमुख की इच्छा पर आधारित है।
विज्ञापन
वीडियो में बिलावल कह रहे हैं, 'वह (इमरान खान) पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री जिनकी पूरी राजनीति लोगों की ताकत पर आधारित थी... जिनका नाम आज भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है... इमरान खान जैसा छोटा आदमी इसे कैसे बर्दाश्त कर सकता है।' नाइला ने लिखा, भुट्टो ने इमरान को छोटा आदमी इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने बेनजीर भुट्टो की तस्वीर हटाई और बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम का नाम बदला है।
विज्ञापन
Bilawal Bhutto: "Imran Khan's entire politics is based on the blessings of one ISI chief or another." Calls Imran a "chota adami" for removing BB's photo and renaming the Benazir Income Support Program. pic.twitter.com/8x2fEsuQ1h
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) February 11, 2020
विज्ञापन