फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   portuguese health worker died two days after getting pfizer coronavirus vaccine father says he wants answers

पुर्तगाल: फाइजर की वैक्सीन लगाने के दो दिन बाद स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत, पिता ने मांगा जवाब

Tue, 05 Jan 2021 10:38 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 05 Jan 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
portuguese health worker died two days after getting pfizer coronavirus vaccine father says he wants answers
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना वायरस को मात देने के लिए बनी फाइजर की वैक्सीन लगाने के बाद एक महिला की मौत हो गई है। 41 साल की महिला पेशे से स्वास्थ्य कर्मचारी थी। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, मृतका का नाम सोनिया एसेवेदो है। वैक्सीन लगाने के 48 घंटे बाद नए साल के दिन उनकी घर पर 'अचानक मौत' हो गई। 

विज्ञापन


पोर्तुगीज इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी के पोर्टो में पीडियाट्रिक्स विभाग में काम करने वाली दो बच्चों की मां में वैक्सीन लगने के बाद किसी तरह के दुष्परिणाम दिखाई नहीं दिए थे। एसेवेदो के पिता अबिलियो एसेवेदो ने पुर्तगाली दैनिक कोरेरियो डा मनहा से कहा, 'वह ठीक थी। उसे कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा- 'सोनिया में कोरोना के लक्षण भी नहीं थे। मैं नहीं जानता कि क्या हुआ। लेकिन मुझे जवाब चाहिए। मुझे जानना है कि किस वजह से मेरी बेटी की मौत हुई?' पुर्गताल के अस्पताल ने पुष्टि की है कि 30 दिसंबर को सोनिया को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद अस्पताल को किसी भी प्रकार के दुष्परिणाम की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वैक्सीन पर तकरार: कोवैक्सिन को 'पानी' बताने पर भड़के बायोटेक अध्यक्ष, सीरम पर किया पलटवार

अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा, 1 जनवरी, 2021 को पोर्टो आईपीओ से एक परिचालन सहायक की अचानक मृत्यु के संबंध में, निदेशक मंडल ने इस घटना की पुष्टि की और परिवार और दोस्तों को हुए नुकसान के प्रति संवेदना व्यक्त की। इन परिस्थितियों में मौत के कारण की व्याख्या के लिए सामान्य प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।'


वैक्सीन लगवाने के बाद सोनिया ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर लिखा था कि कोविड-19 का टीकाकरण हो गया। सोनिया के पिता ने बताया कि एक जनवरी को सुबह 11 बजे उन्हें कॉल करके बताया गया कि उनकी बेटी मृत पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि नए साल के मौक पर उन्होंने सुबह का नाश्ता साथ में किया था। पिता ने कहा, 'मेरी बेटी घर से निकली और मैंने उसे फिर कभी जीवित नहीं देखा।'

सोनिया उन 538 पोर्टो आईपीओ कर्मचारियों में शामिल थीं जिन्हें फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इस बारे में पुर्तगाल मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है। वहीं, सोनिया की बेटी वैनिआ ने कहा कि उनकी मां ने बताया था कि जहां वैक्सीन लगाई गई है, वहां पर बस सामान्य दर्द हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed