Portugal: भारतीय महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा, सबसे बड़े अस्पताल में नहीं मिली थी जगह
गर्भवती भारतीय महिला को राजधानी लिस्बॉन के सांता मारिया अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन वहां के मेटरनिटी वार्ड में बेड खाली ना होने का हवाला देते हुए उसे भर्ती नहीं किया गया। गौरतलब है कि सांता मारिया अस्पताल देश का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है। फिलहाल महिला की मौत के मामले में प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुर्तगाल में एक भारतीय महिला की मौत को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इतना ही नहीं महिला की मौत के कारण वहां की स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मार्टा टेमिडो को अपना पद भी गंवाना पड़ गया है। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बॉन में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ने से भारतीय महिला पर्यटक की मौत हो गई। गौरतलब है कि वहां इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है। बीते कुछ समय में ऐसे मामले सामने आएं हैं, जिनमें देखा गया है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य व्यवस्था में कमी के चलते मरीजों को खामियाजा भुगतना पड़ा है।
क्या था मामला
दरअसल, एक गर्भवती भारतीय महिला घूमने के लिए पुर्तगाल गई थी। महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंती थी, लेकिन पुर्तगाल के सबसे बड़े अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में उसे जगह नहीं मिली। जिसके कारण उसे एक दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया था। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बॉन में महिला को जब एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में ले जाया जा रहा था तभी उसे दिल का दौरा पड़ा। जिसके चलते भारतीय महिला पर्यटक की मौत हो गई। हालांकि महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
पुर्तलागी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्भवती भारतीय महिला को राजधानी लिस्बॉन के सांता मारिया अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन वहां के मेटरनिटी वार्ड में बेड खाली ना होने का हवाला देते हुए उसे भर्ती नहीं किया गया। गौरतलब है कि सांता मारिया अस्पताल देश का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है। फिलहाल महिला की मौत के मामले में प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
वहीं, महिला की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। लोग इसे लेकर पुर्तगाल सरकार की आलोचना कर रहे हैं। इन सबके चलते दबाव में आई सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मार्टा टेमिडो से उनका इस्तीफा ले लिया है। बता दें कि डॉक्टर मार्टा टेमिडो साल 2018 से देश की स्वास्थ्य मंत्री थीं। उन्हें देश में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने का श्रेय दिया जाता है।
सरकार ने जारी किया बयान
डॉक्टर मार्टा टेमिडो के इस्तीफे को लेकर पुर्तगाल की प्रधानमंत्री ने एक बयान भी जारी किया है। पुर्तगाल सरकार ने कहा है कि डॉक्टर मार्टा को एहसास हो गया था कि उनके पास अब पद पर बने रहने के लिए कोई वजह नहीं है। प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि भारतीय महिला की मौत वह आखिरी घटना है..जिसके चलते उनका इस्तीफा लिया गया है।