फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope Leo XIV's hometown approves purchase of his childhood home in hopes of reviving village News In Hindi

Pope Leo XIV: अमेरिका में इलिनॉय में है पोप के बचपन का घर, गांव वाले इसे 'बेचने' पर सहमत; जानिए क्या है मकसद

Thu, 03 Jul 2025 04:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 04:31 AM IST
सार

अमेरिका के पहले पोप लियो 14वें कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट के बचपन के घर को खरीदने का फैसला डॉल्टन ने उनके गांव की प्रशासनिक बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया है। पोप के गांव की आर्थिक स्थिति कमजोर है, लेकिन प्रशासन को उम्मीद है कि यह घर धार्मिक पर्यटन और गौरव का केंद्र बनेगा, जिससे गांव को आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Pope Leo XIV's hometown approves purchase of his childhood home in hopes of reviving village News In Hindi
पोप लियो 14 - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के दक्षिण शिकागो के डॉल्टन गांव में पोप लियो 14वें कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट के बचपन के घर को खरीदने की तैयारी की जा रही है। डॉल्टन गांव की परिषद (बोर्ड) की बोर्ड मीटिंग में मंगलवार को सर्वसम्मति से इस घर को खरीदने का फैसला लिया गया। गांव की उम्मीद है कि यह घर धार्मिक पर्यटन और गर्व का केंद्र बनकर आर्थिक संकट से जूझ रहे गांव को नया जीवन देगा।

विज्ञापन

बता दें कि कार्डिनल रॉबर्ट प्रेवोस्ट जब मई में पोप फ्रांसिस की जगह नए पोप बने, तो यह अमेरिका और खासकर शिकागो के लिए ऐतिहासिक क्षण था। वे अमेरिका के पहले पोप हैं। उनके पोप बनने के बाद से ही डॉल्टन स्थित उनका दो मंजिला बचपन का घर देशभर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Prez Mahama Confered PM Modi: घाना में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान; राष्ट्रपति महामा ने किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


पोप का घर गांव को दिलाएगा नया पहचान
इस मामले में डॉल्टन के मेयर जेसन हाउस ने इसे एक बार मिलने वाला अवसर बताया। उन्होंने कहा कि पोप के बचपन का यह घर गांव को नया गौरव और पहचान दिला सकता है, जैसा कि माइकल जैक्सन या मार्टिन लूथर किंग जूनियर के घरों के साथ हुआ। हालांकि कुछ स्थानीय निवासियों ने गांव की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए चिंता जाहिर की।

 
वहीं एक स्थानीय निवासी मैरी अवेंट ने कहा कि यह कदम सराहनीय है, लेकिन हमारे हालात को देखते हुए क्या हमारे पास इतना पैसा है? पिछले साल डॉल्टन की वित्तीय स्थिति की जांच में सामने आया था कि गांव के बैंक खाते खाली हैं और उस पर $3.65 मिलियन का कर्ज है।

ये भी पढ़ें:- US Politics: कैलिफोर्निया में ट्रंप प्रशासन की आव्रजन संबंधी कार्रवाई 'नस्लीय'; संघीय कानून की अवहेलना के आरोप

पर्यटक की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि
मेयर हाउस ने भरोसा दिलाया कि सड़क मरम्मत और घर के रखरखाव पर ध्यान दिया जाएगा, और यह सौदा दो हफ्ते के भीतर पूरा हो सकता है। इस बीच, विंडी सिटी कंस्ट्रक्शन ग्रुप नामक कंपनी ने घर की छत की मरम्मत मुफ्त में की है। कंपनी ने घर के सामने एक बोर्ड लगाया है जिस पर लिखा है, “पोप लियो का बचपन का घर” और पोप की जड़ों के लिए एक छत। स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में इस घर को देखने आ रहे हैं। मेयर और अन्य सदस्यों को उम्मीद है कि यह कदम डॉल्टन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और आर्थिक लाभ दिला सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed