फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pope francis visit many countries forty three hours flightime cover 32 thousand km distance

Pope: 12 दिन, 43 घंटे की हवाई यात्रा और बत्तीस हजार किलोमीटर का सफर, पोप फ्रांसिस के जज्बे की हो रही तारीफ

Fri, 30 Aug 2024 10:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 30 Aug 2024 10:37 AM IST
सार

पोप फ्रांसिस बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रस्त हैं। इसके बावजूद उनके जज्बे की तारीफ हो रही है। ऐसी चर्चाएं हैं कि पोप फ्रांसिस जल्द ही कैथोलिक चर्च प्रमुख का पद छोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
pope francis visit many countries forty three hours flightime cover 32 thousand km distance
पोप फ्रांसिस - फोटो : एएनआई/रायटर्स

विस्तार

पोप फ्रांसिस अगले हफ्ते कुछ ऐसा करने वाले हैं, जिसे बेहद मुश्किल माना जा रहा है। दरअसल पोप फ्रांसिस 87 साल की उम्र में 12 दिनों में 43 घंटे की हवाई यात्रा करेंगे और इस दौरान वह करीब 32 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पोप फ्रांसिस अगले हफ्ते 12 दिवसीय यात्रा पर इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी, ईस्ट तिमोर और सिंगापुर जाएंगे। पोप फ्रांसिस बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रस्त हैं। इसके बावजूद उनके जज्बे की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


साल 2020 में प्रस्तावित थी इन चार देशों की यात्रा
ऐसी चर्चाएं हैं कि पोप फ्रांसिस जल्द ही कैथोलिक चर्च प्रमुख का पद छोड़ सकते हैं। पोप फ्रांसिस की यह यात्रा साल 2020 से प्रस्तावित थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब पोप फ्रांसिस के 88वें जन्मदिन से ठीक तीन महीने पहले यह यात्रा हो रही है। ईसाई कैलेंडर के सबसे पवित्र सप्ताह ईस्टर पर, पोप फ्रांसिस ने फ्लू से बीमार होने की वजह से कार्यक्रमों से खुद को अलग कर लिया था। ब्रोंकाइटिस के कारण उन्हें दिसंबर में दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के लिए अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी थी। जून 2023 में, उन्होंने हर्निया की सर्जरी भी करवाई, जिसके कारण उन्हें 10 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। ऐसी स्थिति में 87 वर्षीय पोप फ्रांसिस के चार देशों की यात्रा, वहां 16 भाषण और कई बैठकों में हिस्सा लेने को लेकर चिंता भी जताई जा रही है। 
विज्ञापन


अपना पद छोड़ सकते हैं पोप फ्रांसिस
पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI ने साल 2013 में अपने गिरते शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते पोप का पद छोड़ दिया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि पोप फ्रांसिस भी उनकी राह पर चलते हुए पद छोड़ सकते हैं। हाल के वर्षों में पोप की गतिशीलता में स्पष्ट रूप से गिरावट आई है। साल 2022 से वे घुटने के दर्द और बार-बार होने वाले साइटिका या तंत्रिका तंत्र संबंधी दर्द के चलते व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। अब फ्रांसिस को अपने विमान में चढ़ने के लिए लिफ्ट का उपयोग करना पड़ता है। वह अब प्रत्येक यात्रा की वापसी उड़ान पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़े होने के बजाय बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटिकन ने पोप के स्वास्थ्य के लिए उठाए गए किसी भी एहतियाती कदम, जैसे कि स्थानीय अस्पतालों के साथ किए गए संभावित प्रबंधों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है। साल 2023 की शुरुआत में फ्रांसिस की अफ्रीका यात्रा के दौरान, एक पूरी तरह से सुसज्जित आधुनिक एम्बुलेंस हर जगह पोप के साथ चलती थी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed