फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope Francis responding well to pneumonia therapy and showing gradual, slight improvement World News In Hindi

Pope Francis: पोप फ्रांसिस की स्थिति में सुधार के संकेत, डॉक्टरों ने सतर्कता बनाए रखने की दी सलाह

Sun, 09 Mar 2025 01:55 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Mar 2025 01:55 AM IST
सार

पोप फ्रांसिस के ताजा स्वास्थ्य अपडेट में शनिवार को बताया गया है कि पोप फ्रांसिस डबल निमोनिया के इलाज के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही और उनकी हालत में हाल के दिनों में थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, उनके डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को लेकर अभी भी सतर्क रहने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Pope Francis responding well to pneumonia therapy and showing gradual, slight improvement World News In Hindi
पोप फ्रांसिस की सेहत में हो रहा सुधार - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रोंकाइटिस बीमारी से पीड़ित पोप फ्रांसिस की स्थिति में सुधार की खबर सामने आ रही है। पोप फ्रांसिस के ताजा स्वास्थ्य अपडेट में शनिवार को बताया गया है कि पोप फ्रांसिस डबल निमोनिया के इलाज के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनकी हालत में हाल के दिनों में थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, उनके डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को लेकर अभी भी सतर्क रहने का फैसला किया है, इसका मतलब है कि वे अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। 88 साल के पोप की हालत अब स्थिर है और उन्हें पिछले कुछ दिनों से बुखार नहीं आया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके खून में ऑक्सीजन का स्तर भी सही है, जो इलाज के अच्छे परिणाम को दर्शाता है।

विज्ञापन


14 फरवरी को कराया गया था भर्ती
बता दें कि पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि वे ब्रोंकाइटिस से पीड़ित थे। यह बीमारी बाद में श्वसन मार्ग में जटिलताएं पैदा कर डबल निमोनिया में बदल गई। हालांकि, पिछले हफ्ते उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ और अब उनकी स्थिति स्थिर है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने सुधार की जताई उम्मीद
बात अगर पोप की आज की स्थिति की करें तो पोप ने शनिवार को आराम किया और कुछ काम भी किया। वे रोम के जेमेली अस्पताल में अपने चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुके हैं। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई, लेकिन वे अभी भी सतर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, वेटिकन के सामान्य कामकाज में कोई रुकावट नहीं आई। कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने सेंट पीटर बेसिलिका में गर्भपात विरोधी समूह के लिए मास मनाया। पोप ने भी गर्भपात विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक संदेश भेजा। पोप को अब सांस लेने में मदद के लिए उच्च प्रवाह वाले ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया जा रहा है और रात में वेंटिलेशन मास्क भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed