फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope Canada visit will apologize for atrocities on children of the natives

Canada: कनाडा पहुंचे पोप, मूल निवासियों के बच्चों पर अत्याचारों की मांगेंगे माफी, हजारों बच्चों की हुई थी मौत

Mon, 25 Jul 2022 05:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, एडमॉन्टन/वेटिकन सिटी।
एजेंसी, एडमॉन्टन/वेटिकन सिटी। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 Jul 2022 05:29 AM IST
सार

वेटिकन के प्रवक्ता ने बताया कि पोप एक अप्रैल को वेटिकन सिटी में तीनों कनाडाई समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों से माफी मांग चुके हैं। अब 24 से 30 जुलाई की यात्रा के दौरान पीड़ितों और उनके परिवारों से माफी मांगेंगे।

विज्ञापन
Pope Canada visit will apologize for atrocities on children of the natives
पोप फ्रांसिस। - फोटो : facebook/ConElPapa

विस्तार

पोप फ्रांसिस प्रायश्चित यात्रा पर रविवार को कनाडा में अल्बर्टा प्रांत के एडमॉन्टन पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूडो और गवर्नर जनरल मैरी मे साइमन ने उनका स्वागत किया। पोप फ्रांसिस यहां उन स्थानीय लोगों से माफी मांगेंगे, जिनके बच्चे कैथोलिक चर्च के आवासीय विद्यालयों में यौन दुराचार सहित कई तरह के अत्याचारों के शिकार हुए हैं।

विज्ञापन


वेटिकन के प्रवक्ता ने बताया कि पोप एक अप्रैल को वेटिकन सिटी में तीनों कनाडाई समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों से माफी मांग चुके हैं। अब 24 से 30 जुलाई की यात्रा के दौरान पीड़ितों और उनके परिवारों से माफी मांगेंगे। कनाडा रवाना होने से पहले 85 वर्षीय पोप ने दैनिक संबोधन मे कहा कि आत्मा की शांति के लिए वह अपना दुख और एकजुटता जताने के लिए ऐसा रहे हैं। वेटिकन गए तीनों समुदायों के प्रतिनिधिमंडल ने साफ कर दिया है, वह मौखिक माफी से संतुष्ट नहीं होंगे। लोग उन बच्चों के बारे में जानना चाहते हैं, जो इन स्कूलों से घर नहीं लौटे। इसके लिए चर्च अभिलेखागारों तक निर्बाध पहुंच की मांग हो रही है।
विज्ञापन


एक स्कूल में 200 सामूहिक कब्रें
2015 में कनाडा के ट्रुथ एंड रिकॉन्सिलेशन कमीशन की ओर से कनाडा की जमीन पर आकर पोप के माफी मांगने की मांग के बाद से इन स्कूलों में 2000 से ज्यादा गुमनाम बच्चों की कब्रें मिल चुकी हैं। फरवरी 2021 में ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित एक स्कूल में गुमनाम बच्चों की  200 सामूहिक कब्रें मिलीं। चर्च के अभिलेखागार से मिले दस्तावेज से पुष्टि हुई कि यह बच्चे कनाडा के तीन समुदायों के थे। जांच में उनके साथ यौन दुराचार व अत्याचार की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिर्फ एक शुरुआत
कन्फेडेरसी ऑफ ट्रीटी सिक्स के ग्रैंड चीफ जॉर्ज आर्कैंड जूनियर कहते हैं, यह माफी हमारे अनुभवों को मान्यता देगी। साथ ही यह चर्च के लिए दुनियाभर के मूल निवासियों के साथ संबंधों को सुधारने का अवसर भी होगा। लेकिन, बात यहां खत्म नहीं होती है, असल में यह एक शुरुआत है, जहां से कैथोलिक चर्च को अपने कृत्यों के प्रायश्चित शुरू करने होंगे।

दर्द से थोड़ी राहत मिलेगी 
पोप फ्रांसिस सोमवार को सबसे पहले अल्बर्टा के मास्क्वासिस में माफी मांगेंगे। यहां के लुइस बुल फर्स्ट नेशन के प्रमुख डेसमंड बुल कहते हैं, बच्चों पर हुए अत्याचारों और संस्कृतियों को रौंदन के लिए माफी से मसले हल नहीं हो जाएंगे, हालांकि यह दिलों में भरे उस दर्द के उस गुबार को निकालने का एक जरिया बनेगी, जिसकी टीस लोग सदियों से लिए बैठे हैं।  


डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों को किया गया था जबरन भर्ती
1800 से 1990 के बीच पूरे कनाडा में कैथोलिक चर्च के 139 आवासीय विद्यालयों में  मूलनिवासी, मेटिस और इनुइट समुदायों के डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों को जबरन भर्ती किया गया। उन्हें कैथोलिक रीति-रिवाजों को आत्मसात करने का प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें उनकी मूल संस्कृति से अलग कर दिया जाता। उन्हें मातृभाषा बोलने की भी अनुमति नहीं थी। इन बच्चों में से छह हजार से ज्यादा अत्याचारों के कारण मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed