विडंबना: पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स का आरोप, मां बनने से रोक रहे पिता
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
- 13 साल से पिता के कानूनी संरक्षण में रह रही 39 साल की ब्रिटनी के दावों ने अमेरिका में शारीरिक स्वायत्तता व प्रजनन के अधिकार पर छेड़ी बहस
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
पिता के कानूनी संरक्षण में रखी गई 39 साल की लोकप्रिय पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अब इस बंधन से आजादी के लिए अदालत पहुंच गई हैं। 2008 में एक अदालत ने ही ब्रिटनी की मानसिक स्थिति असंतुलित मानते हुए पिता को उनके वित्तीय, स्वास्थ्य और कानूनी मामलों का नियंत्रण सौंपा था।
ब्रिटनी ने आरोप लगाया है कि पिता जेमी स्पीयर्स उन्हें मां बनने से रोक रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चे पैदा करने से रोकने के लिए उनके शरीर में इंट्रायूटरिन डिवाइस (आईयूडी) लगा है, जिसे पिता निकालने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
ब्रिटनी के आरोपों ने अमेरिका में शारीरिक स्वायत्तता व प्रजनन के अधिकार पर बहस छेड़ दी है। ब्रिटनी ने कहा, मुझे मेरी जिंदगी, मेरी आजादी वापस चाहिए। 13 साल हो गए हैं और अब बहुत हुआ। ब्रिटनी के पक्ष में ट्विटर पर हैशटैगफ्रीब्रिटनी (#freebritney) अभियान भी चल रहा है।
प्रजनन माना गया मूल अधिकार
1927 में अमिरिका की सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से कमजोर एक महिला की नसबंदी की अनुमति देते हुए जस्टिस ओलिवर वेंडल होम्स ने संवेदनहीन टिप्पणी की थी, मूर्खों की तीन पीढ़िया काफी हैं। दूसरी तरफ, कैदियों की जबरन नसबंदी पर जस्टिस विलियम ओ डगलस ने 1942 के एक मामले में माना, प्रजनन मूल अधिकार में आता है। 2014 में जाकर कैलिफोर्निया में सुप्रीम कोर्ट ने महिला कैदियों की जबरन नसबंदी पर रोक लगाई।
गरीब, अश्वेत, कैदी, मानसिक रोगी महिलाओं को नहीं बनने देते थे मां
अमेरिका में आज कानून के सहारे लोगों को बच्चों को जन्म देने से रोकने के मामले दुर्लभ हैं, लेकिन इनका करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना इतिहास है। उस दौरान अमेरिका में गरीब व अश्वेत महिलाओं और जेल में बंद लोगों को बच्चे पैदा करने से रोका जाता था। 1940 के दौरान अदालतों ने इसे अमानवीय मानना शुरू किया, लेकिन यह तब भी दबे-छुपे ढंग से प्रचलन में रहा।
बेटी को संभालने का पिता लेते हैं हर माह 12 लाख वेतन
बेटी के संरक्षक जेमी स्पीयर्स मुफ्त में काम नहीं करते, बल्कि वे 2009 से ब्रिटनी की आय से हर महीने करीब 12 लाख रुपये वेतन पा रहे हैं। दफ्तर के लिए 1.5 लाख महीना अलग से दिया जाता है। माना जा रहा है कि इसी आय के लोभ में ब्रिटनी को मां बनने से रोक रहे हैं। वे और उनके वकील कई अन्य लाभ भी ले रहे हैं और वे यह आय गंवाना नहीं चाहते।
- 2013-2017 तक चले ब्रिटनी के रेजिडेंसी कन्सर्ट पीस ऑफ मी लास वेगास के टिकट पर सामानों की बिक्री पर उन्हें 1.5 फीसदी हिस्सा मिला।
- 2011 में ब्रिटनी के एक अन्य शो पर भी उन्होंने करीब 3 फीसदी कमीशन लिया।
मामला इसलिए भी अलग...
अमेरिका में कई अभिभावकों ने बच्चों की नसबंदी के लिए अदालतों का सहारा लिया, लेकिन वे बच्चे शारीरिक या मानसिक तौर पर यह निर्णय करने की स्थिति में नहीं थे। ब्रिटनी का मामला वैसा नहीं है, वह शारीरिक व मानसिक तौर पर बेहतर हैं। प्रजनन अधिकारों की विशेषज्ञ मेलिसा मरी कही है कि जेमी स्पीयर्स अपनी वयस्क बेटी के लिए ऐसा निर्णय करना चाहते हैं जो आमतौर पर किशोरों के लिए अभिभावक करते हैं।
वकील भी कर रहे कमाई
ब्रिटनी के लिए पिता द्वारा नियुक्त वकील भी उनके 13 साल लंबे संरक्षण काल में खूब मालामाल हुए। 2016 से 2018 में उनके एक वकील सैमुअल इंघाम ने करीब ढाई करोड़ रुपये कमाए।
बॉयफ्रेंड पसंद नहीं
सूत्रों के अनुसार जेमी अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं करते। वे नहीं चाहते कि बेटी अपने बॉयफ्रेंड से संतान की उत्पत्ति करे। ऐसा करके वे बॉयफ्रेंड से बेटी की संपत्ति बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
![]()